Breaking News

*बेहरगंवा में सिंध के पानी में फंसे लोगों के निकालने का काम शुरू, कलेक्टर ने एसडीएम व दूसरे अफसरों को भेजा*

*शिवपुरी*। 
शिवपुरी जिले के करैरा तहसील के सीहोर थाना अंतर्गत बेहरगंवा व पुला गांव के बीच सिंध नदी के तेज बहाव में फंसे 20 से ज्यादा लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने एसडीएम करैरा सहित दूसरे अधिकारियों को मौके पर भेजा है। इसके अलावा एसडीआरएफ व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच पानी में फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही है। मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम ने भी इस संबंध में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों से सुबह बात की। इसके बाद फंसे हुए लोगों को निकालने के काम में प्रशासन जुट गया है। बताया जाता है कि सिंध नदी के बीच में यह दोनों गांव हैं और यहां पर लगभग 10 घर हैं इनमें रहने वाले लोग पानी के बीच फंस गए हैं। यहां पर लगभग 20 से ज्यादा लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए हैं। दो दिन से हो रही बारिश के बीच यहां पर सिंध नदी उफान पर हैं और शुक्रवार- शनिवार को को सिंध नदी में पानी बढ़ने के बाद गांव के यह लोग फंस गए। शनिवार की सुबह प्रशासन के पास भी कुछ ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने इसकी सूचना दी है। सीहोर थाना प्रभारी दिनेश बिरथरे ने बताया कि पानी में फंसे लोगों को निकालने के प्रयास हो रहे हैं। 

Check Also

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य मे छात्रों ने समझा पुलिस का कामकाज, एसएमएस पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया फिजिकल थाना का भ्रमण।

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य मे छात्रों ने समझा पुलिस का कामकाज एसएमएस पीजी कॉलेज …