Breaking News

छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी

छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी

Ma

लोकसभा चुनाव : प्रियंका को भोपाल से लड़ाने की मांग

 

भोपाल. कांगे्रस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के साथ-साथ मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल के लिए सुरक्षित सीटें तलाश की जा रही है, जिसमें कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा को सबसे उपयुक्त माना जा रहा है। गौरतलब है कि अमेठी में राहुल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पिछला चुनाव महज एक लाख मतों के अंतर से ही जीत पाए थे, जबकि इससे पहले यहां उन्हें लगभग तीन लाख मतों से जीत मिलती रही है।
इंदिरा गांधी ने कमलनाथ को अपना तीसरा पुत्र बताते हुए 1980 में छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा था। कमलनाथ उसके बाद से यहां अजेय साबित हुए हैं। वे यहां से 10 बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं। उनकी पत्नी अलकानाथ 1996 में छिंदवाड़ा से जीती थीं। पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने कमलनाथ को सिर्फ एक बार 1997 में हराया था, लेकिन भाजपा के प्रहलाद पटेल, सुंदरलाल पटवा और चौधरी चंद्रभान ङ्क्षसह जैसे दिग्गज छिंदवाड़ा में धूल चाट चुके हैं। कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी मंशा है कि राहुल गांधी को छिंदवाड़ा सीट से चुनाव लड़ाया जाए।

– करीना के बाद प्रियंका की मांग
भोपाल लोकसभा सीट से किसी हाईप्रोफाइल नेता को टिकट देने की कांग्रेसियों की मांग लगातार जारी है। करीना कपूर के बाद अब प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाने की मांग के पोस्टर राजधानी में लगे हैं। कांग्रेस नेता प्रशांत गुरुदेव और उदयवीर सिंह ने यह मांग उठाई है। गौरतलब है कि अमेठी में राहुल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पिछला चुनाव महज एक लाख मतों के अंतर से ही जीत पाए थे, जबकि इससे पहले यहां उन्हें लगभग तीन लाख मतों से जीत मिलती रही है।
राहुल गांधी और प्रियंका को खुद निर्णय करना है कि वे कहां से चुनाव लड़ें। वे जहां से चाहेंगे वहां से चुनाव लड़ सकते हैं। जहां तक राहुल की छिंदवाड़ा से लडऩे की बात है, तो यह राहुल और कमलनाथ के स्तर का मामला है।
– चंद्रप्रभाष शेखर, संगठन महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …