कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की नाराजगी को मंत्री सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan Singh Verma) ने अफसरों की किचन कैबिनेट का नतीजा बताया तो मंत्री गोविंद सिंह ने आपत्ति दर्ज करा दी है. अब दोनों मंत्रियों के आमने सामने आने से सरकार की किरकिरी हो रही है.
भोपाल. कांग्रेस के दिग्गज नेता और कमलनाथ सरकार के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि, ‘पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी का कारण अफसरशाही है. प्रदेश में अफसरों की किचन कैबिनट बनी हुई है जो कि अपने अफसरों को मैदानी पोस्टिंग दे रहे हैं और ये कल्चर कांग्रेस कार्यकर्ता की नाराजगी का बड़ा कारण है.’ सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि सत्ता और संगठन में तालमेल का सबसे बड़ा रोड़ा अफसरशाही है जो कि मंत्रियों के दिशा-निर्देशों के बाद भी रोड़ा लगाता है और इस मामले की शिकायत वो सीएम कमलनाथ (Kamalnath) से करेंगे लेकिन मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के ये बोल कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह (Govind Singh) को रास नही आ रहे हैं.
‘अफसरशाही घोड़े की तरह…’
मंत्री गोविंद सिंह ने सज्जन सिंह वर्मा के अफसरशाही पर सवाल खड़े करने पर मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की काबिलियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मंत्री गोविंद सिंह ने कहा है कि कमजोर घुड़सवारी से इस तरह के हालात बनते हैं. मंत्री गोविंद सिंह ने कहा है कि, ‘मैं ये मानता हूं कि अफसरशाही हावी है. अफसरशाही घोड़े की तरह है. घोड़े पर सवारी करने वाला कैसा है इस पर निर्भर करता है. यदि घुड़सवार कमजोर होगा तो घोड़ा गिरा देगा. लगाम खींचकर घोड़ा चलाने वाले को दिक्कत नहीं आती है.’

Ad
बीजेपी ने साधा निशाना
अफसरशाही को लेकर कांग्रेस सरकार के दो मंत्रियों के आमने-सामने होने पर बीजेपी ने तंज कसते हुए कांग्रेस सरकार में अराजकता फैलने का आरोप लगाया है. बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा है कि अफसरों को लेकर मंत्रियों के अलग-अलग सुर सरकार में अराजकता को दर्शाते हैं.
सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाले बयान
बहरहाल सत्ता और संगठन में तालमेल की कमी को लेकर पार्टी हाईकमान गंभीर है तो वहीं कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर अफसरशाही को जिम्मेदार ठहराने वाले मंत्री सज्जन सिंह वर्मा अपने ही मंत्री के अफसरों के बचाव में उतरने से घिरते नजर आ रहे हैं. प्रदेश सरकार के दो दिग्गज मंत्रियों के बोल वचन सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले साबित होते दिख रहे हैं.
Manthan News Just another WordPress site