Breaking News

मध्य प्रदेश के बाहर फँसे श्रमिक टोल-फ्री नम्बर 0755-2411180 पर करायें पंजीयन

अपर मुख्य सचिव एवं प्रभारी स्टेट कंट्रोल-रूम श्री आई.सी.पी. केशरी ने बताया है कि प्रदेश के बाहर फँसे श्रमिक, जो मध्यप्रदेश अपने घर आना चाहते हैं, वे स्टेट कंट्रोल-रूम के फोन नम्बर 0755-2411180 पर पंजीयन करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, http://mapit.gov.in/covid-19 पर भी पंजीयन करवा सकते हैं। यह टेलीफोन नम्बर केवल मध्यप्रदेश के बाहर फँसे श्रमिकों के पंजीयन के लिये है।

श्री आई.सी.पी. केशरी ने आग्रह किया है कि मध्यप्रदेश के बाहर फँसे श्रमिक इस टेलीफोन नम्बर अथवा पोर्टल में शीघ्र पंजीयन करायें। उन्होंने बताया कि श्रमिकों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही उनकी वापसी का प्रोग्राम तैयार किया जायेगा।

Check Also

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया बने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, रिटायर्ड IAS अधिकारी केके सिंह सदस्य

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश में निगम, मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया …