Breaking News

अब इस राज्य के किसानो की होगी चांदी, सरकार देने जा रही बड़ी सौगात

भोपालः मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव सर पर हैं, वहीं किसानो की नाराज़गी प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने खुद किसान पुत्र होने की बात को साबित करते हुए किसानो के बीच बनी नाराज़गी को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करने का फैसला लिया है। इसके चलते राजकीय खज़ाने से जो भी समीकरण उनके सामने आ रहे हैं, उसमें से एक बड़े हिस्से को वह किसानो को लाभ पहुंचाने में जुटे हुए हैं। इसी के तहत सीएम कुछ दिनो पहले किसानों के लिए एक बड़ी सौगात का पिटारा खोल चुके हैं। उन्होंने किसानो को लेकर किए गए एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की शुरुआत करते हुए उन्हें हर संभव लाभ देने का फैसला लिया था। योजना के तहत अब शिवराज सरकार आगामी दिनों में प्रदेश के किसानो के एक हिस्से को 775 करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रोत्साहन राशि देने जा रही है।

प्याज और लहसुन के किसानो को प्रोत्साहन

इसके चलते बीते दिन सीएम चौहान ने मंत्रालय में अधिकारियों के साथ हुई बैठक में चना, मसूर और सरसों के उपार्जन की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने मूंग, उड़द के पंजीयन तथा प्याज और लहसुन की मंडियों में होने वाली आवक की भी जानकारी ली। मामले पर पूरी तौर पर संढान लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, जल्द से जल्द किसानों को इस आवक का भुगतान करें। आपको बता दें कि, सरकारी सूत्रों से पता चला है कि, सरकार अब तक चना, मसूर और सरसों की खेती करने वाले किसानों को 7842 करोड़ रुपए की रकम भुगतान कर चुकी है। साथ ही, सीएम ने समीक्षा के दौरान प्याज और लहसुन की खेती में हुए निकसान के चलते अगस्त के पहले हफ्ते में राजकीय खजाने से 775 करोड़ रुपए से ज्यादा प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है।

मंदसौर पर शिवराज की पैनी नज़र

यह राशि प्याज और लहसुन की खेती करने वाले प्रदेश के लगभग दो लाख किसानो के खाते में एक क्लिक के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। इसके लिए सीएम शिवराज खुद अगस्त के पहले सप्ताह में मंदसौर के पिपल्यामंडी में होने वाले किसानो से जुड़े एक बड़े कार्यक्रम में इस प्रोत्साहन राशि को तय किसानो के खाते में पहुंचाएंगे। इसके अलावा सूत्रों ने यह भी बताया कि, सीएम इस आयोजन में और भी कई बड़ी सौग़ाते प्रदेश के किसानो के लिए खोल सकते हैं।

आवक पर भी जल्द भुगतान

इसके अलावा अब तक प्रदेश की मंडियों में 2 लाख 42 हजार टन मूंग और 0.29 लाख टन उड़द भी खरीदी जा चुकी है। बैठक में मुख्य सचिव बीपी सिंह सहित कृषि, खाद्य, सहकारिता सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा, 1 लाख 43 हजार 426 किसानों के 6 लाख 75 हजार 498 मी. टन लहसुन और 63 हजार 651 किसानों के 5 लाख 88 हजार 849 मी. टन प्याज प्रदेशभर की मंडियों में आई है, जिसे मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को प्याज के लिये 400 रुपए प्रति क्विंटल के मान से 235 करोड़ और लहसुन के लिए 800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 540 करोड़ से ज्यादा प्रोत्साहन राशि देना भी तय किया गया है।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …