Breaking News

कमलनाथ के बारे में यह क्या कह गए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

भोपालः कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पुरानी शताब्दी के चांदी के सिक्के हैं, जो साफ करने के बावजूद भी अब बाजार में नहीं चलेंगे। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे का। उन्होंने बुधवार को भोपाल संभागों की मीटिंग के दौरान कमलनाथ पर तीखी प्रतिक्रिया दी। मीटिंग के बाद सहस्त्रबुद्धे ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, “किसी के घर में धन की कमी आ जाती है ऐसे में जब उसका जमा किया हुआ पुराना धन निकालता है, जिसमें चांदी के सिक्के भी होते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी पुरानी शताब्दी के चांदी के सिक्कों में से एक हैं, जो साफ करने और चमकाने पर भी अब बाजार में चलने वाले नहीं हैं।”

कांग्रेस-बसपा पर बड़ा हमला

मीडिया द्वारा कांग्रेस और बसपा के प्रदेश में होने जा रहे गठबंधन की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने हंसते हुए प्रतिक्रिया दी कि, एक तो वैसे ही कांग्रेस की नय्या मध्य प्रदेश में डूबने वाली है, उसपर उसने एक ऐसे सवार को बैठाने की तैयारी की है, जो नाव में छेद करने में माहिर है। इस हिसाब से आपको खुद अंदाजा लगा लेना चाहिए कि, कांग्रेस और बसपा का यहां क्या होने वाला है। इससे पहले पार्टी दफ्तर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की आईटी और सोशल मीडिया की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि, इस समय सोशल मीडिया अपनी बात को लोगों तक पहुंचाने का एक बड़ा माध्यम है, लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर लिखे गए शब्दों का ध्यान नही रखा जा रहा है। उन्होंने आई टी सेल को को हिदायत देते हुए कहा कि, भाषा का महत्व समझें।

जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे शाह

वही, उन्होंने बताया कि, जैसे जैसे चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, वैसे वैसे प्रदेश के भाजपा नेताओं के बीच मतभेद की बातें भी सामने आ रही हैं। इसका सुधार करने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमितशाह खुद प्रदेश के हर संभाग में जाकर बैठक लेंगे। इसके साथ ही, 14 जुलाई को उज्जैन से शुरु होने जा रही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा में भी शाह का कार्यक्रम हो, इसके लिए उन्होंने यात्रा के प्रभारी प्रभात झा से भी मुलाकात की।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …