Breaking News

अच्छे राजमार्गों के लिए टोल चार्ज देना ही होगा- गडकरी

मुंबई। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि आम लोगों को अच्छे राजमार्गचाहिए तो उन्हें टोल का भुगतान करना ही चाहिए। उन्होंने टोल चार्ज में किसी भी तरह की रियायत से साफ इन्कार किया है।
उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि अगर बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (बीओटी) मॉडल पर सड़कों का निर्माण करने के लिए फंड जुटाना है तो टोल चार्ज कभी भी नहीं हट सकता है।
अच्छी सड़कों के लिए यह चार्ज भरना ही होगा। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रालय राजमार्गों पर सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है।
बीते साल 2017 में देश में 4.60 लाख सड़क दुर्घटनाएं हुई और इनमें 1.46 लोगों की जान चली गई। एनजीओ और विपक्षी दलों की लंबे अरसे से टोल चार्ज खत्म करने की मांग रही है।
एयर इंडिया की बिल्डिंग जेएनपीटी को बिकेगी
नितिन गडकरी ने कहा है कि एयर इंडिया की नरीमन प्वाइंट स्थित प्रसिद्ध बिल्डिंग जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट के हाथों बिकेगी। इस बिल्डिंग में कभी एयर इंडिया का मुख्यालय होता था।
एयर इंडिया को खरीदने के लिए मजबूत खरीदार को आकर्षित करने में विफलता के बाद अब सरकार इसकी मैरीन ड्राइव स्थित बिल्डिंग के अलावा ग्राउंड हैंडलिंग व एयरक्राफ्ट मैंटीनेंस यूनिटों को बेचने की कोशिश कर रही है।
गडकरी ने कहा कि नागरिक विमानन और जहाजरानी मंत्रालय मिलकर बिल्डिंग का मूल्यांकन करेंगे।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …