Breaking News

सतारी सिंचाई नहर का उन्नयन किया जाएगा

मंथन न्यूज दतिया
जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र गुरूवार, 28 जून से एक जुलाई तक दतिया प्रवास पर रहेंगे। डॉ. मिश्र 28 जून को सुबह ग्राम सतारी में जल संसाधन विभाग की नहर के उन्नयन कार्य का भूमि-पूजन करेंगे। सिंचाई संसाधनों को उपयोगी बनाए रखने के लिए विभाग द्वारा इस तरह के कार्य हाथ में लिए गए हैं। उन्नयन कार्यों की लागत 82 लाख रुपए है। जनसम्पर्क और जल संसाधन मंत्री इसी दिन दतिया के नवीन कलेक्ट्रेट भवन परिसर में निर्वाचन कार्यालय के नवीन कक्ष के लिए भूमि-पूजन करेंगे। यह कक्ष ईवीएम मशीन के रखरखाव के लिए 2.58 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित किया जाएगा।
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र 29 जून को दतिया में डॉ. एम.एल. प्रभाकर की पुस्तकों के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मंत्री डॉ. मिश्र इसी शाम दतिया में पार्थिव शिवलिंग निर्माण यज्ञ की तैयारियों के संबंध में बैठक में शामिल होंगे। दिनांक 30 जून को दतिया में बार एसोसिएशन के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। एक जुलाई को दतिया जिले के बड़ौनी में प्रधानमंत्री आवास योजना और बीज मिनी कीट वितरण कार्यक्रम में हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान करेंगे। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र सोमवार, 2 जुलाई को सुबह भोपाल लौटआएंगे।
 

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …