भोपाल. विधानसभा और लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के लिए सोशल मीडिया सबसे ज्यादा ताकतवर हथियार बनने जा रहा है। भाजपा और कांगे्रस हर हाथ में स्मार्टफोन व करोड़ों लोगों की ट्विटर-एफबी पर सक्रियता को भुनाने जा रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 10 हजार से ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर वाले कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वहीं, कांगे्रस अध्यक्ष राहुल गांधी शक्ति प्रोजेक्ट के जरिए नए कार्यकर्ता जोड़ेंगे।
मिलेगा शाह से मिलने का मौका
शाह ने सोशल मीडिया पर पार्टी की पैठ बनाने का नया रास्ता निकाला है। शाह ने तय किया है कि जिस कार्यकर्ता के फेसबुक या ट्वीटर पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर होंगे, उन्हें दिल्ली में उनसे मुलाकात का मौका मिलेगा। पार्टी का केंद्रीय कार्यालय जल्द ही मध्यप्रदेश को यह आदेश भेजेगा।

शाह से पहली मुलाकात के लिए दिल्ली और उसके आसपास से ऐसे 350 कार्यकर्ता तलाश लिए गए हैं। वे जल्द ही इनसे मुलाकात करेंगे। शाह इन्हें प्रचार की रणनीति के नुस्खे बता सकते हैं। इस मुलाकात को 2019 के लोकसभा चुनाव पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में जुलाई में इस तरह से चयन की संभावना है।
सीधे राहुल गांधी से होगी बात
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ताकत देने के लिए मध्यप्रदेश में नए कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसे शक्ति प्रोजेक्ट नाम दिया गया है। इससे कार्यकर्ता सीधे संगठन जुड़ जाएंगे। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी उनसे सीधे बात करेंगे। यह प्रोजेक्ट दिल्ली, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शुरू हो चुका है। दरअसल, पार्टी का मानना है कि कार्यकर्ता की भी बात सुनी जाना चाहिए।

वोटर आई डी नम्बर जरूरी
शक्ति प्रोजेक्ट के तहत पार्टी ने एक मोबाइल नम्बर 9223113333 जारी किया है। कार्यकर्ताओं को अपना वोटर आइडी कार्ड नम्बर इस पर मैसेज करना होगा। इससे कार्यकर्ता सीधे संगठन से जुड़ जाएंगे। इसके जरिए पार्टी के लोग कार्यकर्ताओं से सीधे बात कर सकेगी। राहुल गांधी ने एक डाटा डिपार्टमेंट बनाया है। यह डाटा डिपार्टमेंट ही शक्ति प्रोजेक्ट का काम देख रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जबलपुर में सोशल मीडिया पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही संवाद किया था। जल्द ही प्रदेश में ऐसे कार्यकर्ताओं का चयन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ संवाद की योजना है। हम इसे संभागवार भी कर सकते हैं।
– शिवराज डाबी, प्रदेश संयोजक, आइटी एवं सोशल मीडिया सेल, भाजपा

एआइसीसी के निर्देश के तहत मध्यप्रदेश में शक्ति प्रोजेक्ट की शुरुआत होना है। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। निर्धारित मोबाइल नम्बर जारी किया जाएगा। इससे कार्यकर्ता सीधे संगठन से जुड़ जाएंगे।
– चंद्र प्रभाष शेखर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी

Manthan News Just another WordPress site