Breaking News

नरवर मंडी में हादसा: ट्रक और दीवार के बीच फंसे चालक की मौत



शिवपुरी। नरवर कस्बे की पुरानी कृषि उपज मंडी में मूंगफली लोड करते समय एक ट्रक चालक की ट्रक और दीवार के बीच फंसने से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक क्रमांक आरजे 11 सीजी 5144 लोडिंग के दौरान अचानक चल पड़ा। चालक कल्ला बाथम ने ट्रक रोकने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रक और दीवार के बीच फंस गया। जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

Check Also

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करें अधिक जानकारी के लिए लिंक खोले

🔊 Listen to this शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क …