दीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति छात्रों में जागरूकता लाने वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से सर्वप्रथम सर चंद्रशेखर वेंकट रमन जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य श्री सोनम सिंह जी द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया l प्राचार्य जी द्वारा विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि विज्ञान के बिना विकास की राह में आगे नहीं बढ़ा जा सकता राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जैसे आयोजन वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध हो सकते हैं विज्ञान के द्वारा ही हम समाज के लोगों का जीवन स्तर अधिक से अधिक खुशहाल बना सकते हैं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति जागरूकता लाने और वैज्ञानिक सोच पैदा करने की दृष्टि से मनाया जाता है यह सर सीवी रमन के द्वारा रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन 28 फरवरी सन 1928 को की थी इसी खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार दिया गया था l सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम कु.दीक्षा दुबे द्वारा किया गया
Manthan News Just another WordPress site