Breaking News

भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज से, जानें क्यों है खास

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल –भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार से भुवनेश्वर में शुरू हो रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। खासतौर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की यहां जबरदस्त चर्चा है, जिन्होंने यह जिम्मेदारी मिलने के बाद ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं। बैठक में केंद्रीय मंत्री, बीजेपी शासित 13 राज्यों के मुख्यमंत्री और तीन उप-मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

इस दौरान दो मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा होगी। पहला- भाजपा की अगले दो साल की रणनीति क्या हो? और दूसरा- मोदी सरकार की नीतियों और उनकी कामयाबी को जनता तक बेहतर ढंस से कैसे पहुंचाया जाए?
वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 3.30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे। शाम पांच बजे जनता मैदान में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने से पहले वह राजभवन भी जाएंगे।
इससे पहले सुबह 11 बजे राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू होगी। जबकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शाम 5 बजे शुरू होगी।
शनिवार का पूरा कार्यक्रम
  • राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी
  • सुबह 11.15 बजे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा प्रस्तावना
  • दोपहर 12.30 बजे से 1.30 बजे तक प्रस्तावों पर चर्चा होगी
  • शाम 5 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी
  • शाम 5.25 बजे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का उद्बोधन होगा
  • शाम 6.40 बजे पांच राज्यों के चुनाव की रिपोर्टिंग
  • महाराष्ट्र, ओडिशा की रिपोर्टिंग और गुजरात और हिमाचल के चुनाव की तैयारी पर चर्चा होगी
  • शाम 7 बजे से रात 8 बजे के बीच एक प्रस्ताव आएगा
  • रात 8 बजे से 8.30 बजे तक – प्रस्तुतिकरण

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …