Breaking News

पीएम मोदी ने ऐसे दिया स्वच्छता का संदेश कि सभी बस देखते रह गए..

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से सफाई की नजीर पेश की. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की पुस्तक मातोश्री के विमोचन के मौके पर पीएम मोदी ने कुछ ऐसा किया कि बाद में सभी तालियां बजाते रहे.

पीएम मोदी ने ऐसे दिया स्वच्छता का संदेश कि सभी बस देखते रह गए...संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग के आडिटोरियम में मंगलवार शाम 6.30 बजे पुस्तक के विमोचन का कार्यक्रम था. ये पुस्तक इंदौर की महारानी रही अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित है. इस मौके पर पीएम मोदी के अलावा मंच पर संसदीय कार्यमंत्री अनन्त कुमार और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन भी मौजूद थीं. नीले रंग के पैकिंग पेपर में मातोश्री किताब को पैक कर सजाया गया था. पीएम ने पैकिंग पेपर हटाकर किताब का विमोचन कर दिया, लेकिन उसके बाद उन्होंने जो किया वो सभी के लिए एक संदेश था.
दरअसल पीएम विमोचन के बाद भी पैकिंग पेपर हाथ में ही पकड़े रहे. कुछ ही देर में उन्होंने पैकिंग पेपर को दोनों हाथों से मोड़ा और फिर तुरंत ही अपनी हाफ जैकेट की बाईं जेब में उसे रख लिया. महज 10 सेकंड में ये सब हुआ. जैसे ही पीएम ने उस वेस्ट पैकिंग पेपर को खुद अपनी जेब में रखा दर्शक दीर्घा में मौजूद लोग अपनी सीट से खड़े हो गए और करीब बीस सेकंड तक जोरदार तरीके से तालियां बजाईं. दर्शक दीर्घा में युवा, महिला, सांसद, कई केन्द्रीय मंत्री और पत्रकार मौजूद थे. किताब के विमोचन के बाद पीएम दर्शक दीर्घा में बैठ गए.
पीएम ने कहा कि गांधीजी के स्वच्छता के सपने को पूरा करने के लिए हमें कार्यांजलि देनी चाहिए, यानि स्वच्छता रखने के लिये कुछ करना भी चाहिए. मंगलवार को पीएम ने संसद भवन परिसर में खुद इसका पालन करते हुए सभी के लिए एक नजीर पेश की

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …