Breaking News

साहिबगंज में मोदी ने दी कई सौगातें, कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई

modi in jharkhand 201746 13311 06 04 2017पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ साहिबगंज।-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को झारखंड पहुंचे जहां उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें गंगा पुल के अलावा मल्टी मॉडल बंदरगाह की आधारशिला के साथ ही साहिबगंज -गोविंदपुर मनिहारी सड़क का शुभारंभ भी शामिल है। प्रधानमंत्री इस दौरान झारखंड को 4 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगातें भी दी।

इस दौरान पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब का पैसा उस तक पहुंचेगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और इस लड़ाई में मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं। गरीबों को लूटने वालों को नहीं छोड़ेंगे।
इससे पहले उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट पर 2200 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इससे दो राज्यों को फायदा होगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। उनके मुताबिक, विकास से ही बदलाव संभव होगा। मोदी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार इस इलाके की तरक्की के लिए विकास की योजनाएं शुरू हो रही हैं। मोदी ने कहा कि गरीब से गरीब, आदिवासी और पिछड़ों के जीवन में अगर बदलाव लाना है तो उसका एकमात्र उपाय विकास है। उन्होंने कहा कि झारखंड विश्व बाजार से जुड़ जाएगा। झारखंड में विकास का नया द्वार खुल रहा है।
इससे पहले यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वागत किया। इसके बाद मंत्री लुईस मरांडी ने भी संताली में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा कि झारखंड की यह बेटी आपका सिदो कान्हू की धरती पर स्वागत करती हूं। इसके बाद प्रधानमंत्री ने पुल और बंदरगाह का शिलान्यास किया। गुमला की पहाड़िया बटालियन की महिला जवान को नियुक्ति पत्र दिया।
झारखंड और बिहार को होगा फायदा
गंगा पुल से बिहार व झारखंड दोनों को फायदा होगा तो साहिबगंज में मल्टी मॉडल बंदरगाह वाराणसी को हल्दिया से सीधे जोड़ेगा। इससे साहिबगंज से वाराणसी और साहिबगंज से हल्दिया तक जलमार्ग से व्यापार की राह आसान होगी।
6.2 किलोमीटर लंबे गंगा पुल का निर्माण पर 21 सौ करोड़ की लागत आएगी। तीन वर्ष के भीतर पुल निर्माण कार्य पूरा करा लिए जाने का लक्ष्य है। पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ स्थानीय लोगों के तीन दशक के संघर्ष के सुखद परिणाम के रूप में सामने होगा। पुल निर्माण की मांग को लेकर मनिहारी व साहिबगंज के लोग लगातार संघर्षरत रहे हैं।
इसी तरह गोविंदपुर-साहिबगंज रोड एनएच-31 ए होते हुए सिलीगुड़ी में एशियन हाइवे से जुड़ जाएगा। एशियन हाइवे भारत के असम और त्रिपुरा होते हुए म्यांमार (वर्मा) और इंडोनेशिया से जुड़ेगा। इससे गोविंदपुर-साहिबगंज सड़क के माध्यम से धनबाद कोयलांचल म्यांमार-थाइलैंड से सीधे जुड़ जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी साहिबगंज की जनता को करीब चार हजार करोड़ रुपयों की सौगात देंगे। वे डेयरी प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सौर ऊर्जा यूनिट का भी शुभारंभ करेंगे।
बंदरगाह बनाने का काम एलएंडटी कंपनी को
साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल 2165 करोड़ की लागत से बनेगा, जबकि 280 करोड़ की लागत से समदा में बंदरगाह निर्माण की जिम्मेदारी एलएनटी कंपनी को दी गई है। 1300 करोड़ की लागत से साहिबगंज-गोविंदपुर पथ को बनाया गया है। साहिबगंज कोर्ट परिसर में 90 किलोवाट व सदर अस्पताल में 70 किलोवाट की सौर ऊर्जा लगाई गई है। प्रधानमंत्री गुरुवार को पूर्णिया के चूनागढ़ एयर फोर्स स्टेशन पर उतरेंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी रहेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से वे करीब 12.15 बजे साहिबगंज हेलीपैड पहुंचेंगे।
सभास्थल पर करीब 12.30 बजे पहुंचेंगे। यहां उनका स्वागत राज्य की कल्याण मंत्री डॉ. लुइस मरांडी करेंगी। शिलान्यास और उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री रघुवर दास भी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 956 नवनियुक्त पहाडि़या बटालियन को नियुक्ति पत्र देंगे और 953 सखी मंडल के बीच स्मार्ट फोन वितरित करेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद पूर्णिया होते हुए वे दिल्ली लौट जाएंगे।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …