Breaking News

लोक सेवा की गारंटी में अब कुल 207 सेवाएं

मंथन न्यूज़ भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग की 4 और चिकित्सा शिक्षा विभाग की 39 सेवाएं अधिसूचित की गयी हैं। इसके बाद अब लोक सेवा प्रबंधन विभाग द्वारा आम नागरिकों को कुल 207 सेवाएँ उपलब्ध करवायी जा रही हैं।
अधिनियम में हाल ही में चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन कौंसिल की 15, मध्यप्रदेश पैरा-मेडिकल काउंसिल की 10, मध्यप्रदेश डेंटल काउंसिल की 8 तथा मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल की 6 सेवाएँ अधिसूचित की गयी हैं। सर्वप्रथम 9 विभाग की 26 सेवाएँ और उसके बाद 23 विभाग की 164 सेवाओं को अधिनियम के दायरे में लाकर सेवाएँ दी जा रही थीं।

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …