Breaking News

मंत्री ने कहा – पीड़ित किसानों की सूची गांव में प्रदर्शित होगी

Displaying prbhari mantri (keto ka nrichan)photo dated 05-02-2017.jpgमंथन न्यूज़ भोपाल –जिले के प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह ने रविवार को शिवपुरी जिले के अचानक प्रवास के दौरान गत दिनों ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का किसानों के खेतों पर जाकर अवलोकन किया। इस दौरान किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार इस संकट की घड़ी में किसानों के साथ है, वे धैर्य एवं हिम्मत रखें। पीड़ित किसान को शासन द्वारा हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने एसडीएम रुपेश उपाध्याय को निर्देश दिए कि ऐसे किसान जिनकी फसलें क्षतिग्रस्त हुई है, उन किसानों के नाम की सूची गांव-गांव प्रदर्शित की जाए, जिससे पीड़ित किसान को भी जानकारी हो कि उनका नाम भी क्षतिग्रस्त फसलों की सूची में है। 


मंत्री ने किसानों को बताया कि गत दिनों ओलावृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसलों के नुकसान के आंकलन के लिए जिला प्रशासन द्वारा कृषि, राजस्व एवं ग्रामीण विकास विभाग के अमले के दल गठित कर फसलों के नुकसान का सर्वे का कार्य कराया गया है। क्षेत्र में ओलावृष्टि के कारण खेतों में लगभग 80 प्रतिशत फसलों का नुकसान भी हुआ है।

ग्राम करई में उत्तम धाकड़ के खेत पर जाकर गेहूं की फसल को देखा जबकि अमरचन्द्र पटेल की क्षतिग्रस्त हुई धनिये की फसल, ग्राम धमौरा में उदय सिंह की सरसों की फसल का खेतों में जाकर अवलोकन किया। प्रभारी मंत्री ने ग्राम वरेठा और ग्राम भगौरा में भी क्षतिग्रस्त हुई गेहूं, सरसों की फसलों का अवलोकन कर किसानों से चर्चा की। इस दौरान जिले के अधिकारी उनके साथ थे।
12, 13, 14 कैप्शनः प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह ग्राम करई में किसानों की फसल का निरीक्षएा कर किसानों से चर्चा करते हुए।
                                       पूनम पुरोहित 

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …