मंथन न्यूज़ भोपाल -राजधानी भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की महत्वपूर्ण चिंतन बैठक के बाद भोपाल जिला भाजपाध्यक्ष का फैसला होने की संभावना जताई गई है। सत्ता-संगठन के प्रमुख नेताओं की रातापानी बैठक में भी यह मामला आया है। इसके बाद यह संकेत दिए गए हैं कि संघ प्रमुख की बैठक के बाद नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
सत्ता-संगठन यह चाहता है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत की मौजूदगी में होने वाली बैठक के दौरान यह मुद्दा तूल न पकड़े। साथ ही यह संकेत भी न जाए कि पार्टी जिलाध्यक्ष का निर्णय नहीं कर पा रही, इसलिए संगठन स्तर पर सभी संभावित नेताओं से चर्चा कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि संघ प्रमुख के सामने शिकवे-शिकायत की स्थिति न बने।
राजधानी में भाजपा जिलाध्यक्ष पर आलोक शर्मा को दो कार्यकाल पूरे हो चुके हैं। तीसरे कार्यकाल का भी आधा समय निकल चुका है। शर्मा का करीब दो साल पहले भोपाल के महापौर पद पर निर्वाचित हुए थे। उसके बाद से जिलाध्यक्ष के लिए उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है, लेकिन राजधानी के विधायकों एवं अन्य नेताओं के बीच आम सहमति नहीं बन पा रही।
शनिवार को रातापानी की बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संगठन महामंत्री भगत और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने संगठन के अन्य मुद्दों के साथ इस विषय पर भी चर्चा के बाद यह तय किया गया कि संघ की बैठक के बाद घोषणा कर दी जाएगी। हाल ही में संगठन महामंत्री सुहास भगत भोपाल के नेताओं से अलग-अलग चर्चा कर फीडबैक ले चुके हैं।
-संभावितों में इनके नाम
-विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह
-रामदयाल प्रजापति
-रमेश शर्मा गुट्टू भैया
-सबनानी भी प्रयास में
-भगवानदास सबनानी भी प्रयासरत हैं। जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों में सत्यार्थ व अनिल अग्रवाल, अशोक सैनी के अलावा सुनील पाण्डे का नाम भी सामने आ चुका है। पार्टी का संविधान में तीसरे कार्यकाल का प्रावधान नहीं है। इसलिए नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो हैं। मौजूदा तदर्थ व्यवस्था में महापौर शर्मा तीसरे कार्यकाल का आधा समय निकाल चुके हैं। वह स्वयं भी पद पर बने रहने के इच्छुक बताए जाते हैं।
पूनम पुरोहित
Manthan News Just another WordPress site
