Breaking News

महिला अपराध रोकने ‘समर्थ संगनी समूह’

Image result for महिला अपराध रोकने ki photoमंथन न्यूज़ डिंडोरी -महिला अपराध पर रोक लगाने के लिए विक्रमपुर चौकी पुलिस ने समर्थ संगनी समूह का गठन किया है। पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत के मार्गदर्शन में महिलाओं व बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के रोकथाम के लिए चौकी प्रभारी स्वाती शर्मा द्वारा समूहों का गठन किया जा रहा है। रविवार को विक्रमपुर चौकी मुख्यालय से इसकी शुरूआत की गई। समूह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता को भी शामिल कर आवश्यक जानकारी दी गई।

50 महिलाएं बनीं सदस्य
महिला अपराध, दुष्कर्म, घरेलू हिंसा, बाल विवाह समेत तमाम सामाजिक बुराईयों के रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान विक्रमपुर में 50 महिलाओं को समर्थ संगनी समूह में जोड़ा गया है। चौकी प्रभारी स्वाती शर्मा ने बताया कि कुछ महिलाएं अपने साथ होने वाले अपराधों की शिकायत थाने तक करने में डरती है। ऐसे में समूह तक यह बात पहुंचने पर पुलिस महिला को आवश्यक मदद करेगी। पुलिस के नंबर भी महिलाओं तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस संबंध में जागरुकता रैली भी निकाली जाएगी।

                                  पूनम पुरोहित 

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …