Breaking News

पिछोर: बोलेरो से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, तीन गिरफ्तार



शिवपुरी जिले के पिछोर इलाके में गुरुवार रात पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते तीन तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने बोलेरो वाहन से 46 पेटी बीयर और 9 पेटी देसी शराब बरामद की, जिसकी कुल कीमत करीब 16 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में इन्द्रपाल सिंह लोधी, हेमंत आदिवासी और रामरतन आदिवासी शामिल हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो वाहन से शराब की तस्करी की जा रही है और दो युवक बाइक से निगरानी कर रहे हैं। घेराबंदी के दौरान एक बाइक सवार फरार हो गया, जबकि बोलेरो को पकड़ लिया गया। वाहन के साथ-साथ 7 लाख की बोलेरो और 80 हजार रुपए की बाइक को भी जब्त किया गया है। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Check Also

दतिया में_अहिरवार समाज , जाटव समाज , दोहरे समाज का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, नरोत्तम मिश्रा के सामने सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन*

🔊 Listen to this *दतिया में_अहिरवार, जाटव, दोहरे समाज का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, नरोत्तम मिश्रा …