Breaking News

ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत आयोजित होगा कृषि महोत्सव

Displaying krashi mahotsav meeting photo dated 11-04-2017.JPGपूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी –ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत 15 अप्रैल से 02 मई 2017 तक आयोजित होने वाले कृषि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों के संबंध में आज कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या, किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उपसंचालक श्री आर.एस.शाक्यवार सहित उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन, मछलीपालन, कृषि अभियांत्रिकी, जलसंसाधन, ऊर्जा नवीनीकरण, नावार्ड आदि संबंधित विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 

कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने राज्य शासन द्वारा डाॅ.अम्बेडकर जयंती से शुरू किए जा रहे ग्रामोदय से भारत उदय अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि कृषि महोत्सव के आयोजन के माध्यम से कृषि को उनकी आय 5 वर्षों में दोगुनी कैसी हो, इसके लिए कृषकों को उन्नत एवं आधुनिकी कृषि तकनीकी के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदाय कर उनको अपनाने के लिए प्रेरित करना है। 
मैदानी कर्मचारी कृषक से संपर्क कर दें जानकारी
श्री श्रीवास्तव ने कृषि विभाग के उपसंचालक को निर्देश दिए कि कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं अन्य मैदानी कर्मचारियों द्वारा कृषकों से सीधे संपर्क कर कृषकों का उन्नत एवं आधुनिक तकनीकी की जानकारी दें और कृषकों को कृषि के साथ-साथ पशुपालन मधुमक्खी पालन, मछली पालन जैसी गतिविधियों से जोड़े और कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों के उपज लेने हेतु समझाइस दें तथा शासन से मिलने वाली सहायता एवं अनुदान से भी अवगत कराए। उन्होंने कहा कि कृषि महोत्सव के दौरान कृषकों को उन्नत एवं आधुनिकी कृषि से संबंधित प्रचार साहित्य का भी वितरण करें। 
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जिला मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाए। जिसका दूरभाष क्रमांक भी प्रकाशित कराया जाए। जिस पर कृषक अपनी समस्या भी बता सके। इन केन्द्रों पर जवाबदार अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाए। उन्होंने कृषि विभाग के उपसंचालक को निर्देश दिए कि ऐसे कृषक जिनके द्वारा पांच वर्षो में कृषि के क्षेत्र में आय में दोगुना वृद्धि हेतु गतिविधियां संचालित कर रहे है। ऐसे कम से कम दो प्रगतिशील कृषकों का चयन प्रत्येक ग्राम पंचायत से करें। 
उपसंचालक कृषि श्री शाक्यवार ने बताया कि कृषि महोत्सव के आयोजन का मुख्य मकसद कृषकों से सीधा संपर्क कर उन्हें नवीन फसलों (किस्मों) की संभावनाओं के आधार पर भविष्य में प्रदेश के फसलचक्र को परिवर्तन कर कृषि को लाभ का धंधा बनाना है। 
ग्रामीण क्षेत्रों में जाएगें कृषि क्रांति रथ
उपसंचालक ने बताया कि इस वर्ष प्रत्येक विकासखण्ड में दो कृषि क्रांति रथ दो ग्राम पंचायतों में पहुंचकर कृषकों को उन्नत एवं आधुनिक कृषि की तकनीकी कम लागत में अधिक उत्पादन की जानकारी देना है। साथ ही प्रचार साहित्य का भी वितरण किया जाएगा। कृषि महोत्सव के तहत मृदा स्वास्थ्य कार्ड का निःशुल्क वितरण स्वीकृत पोषक तत्वों का प्रबंधन दुग्ध उत्पादन में बढ़ोत्तरी, उद्यानिकी क्षेत्र, उत्पादकता एवं गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी, कृषि में फसल की नुकसानी की रोकथाम को कम कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, उन्नत कृषि तकनीकी, कृषि वानिकी का प्रचार-प्रसार कर नवीन एवं अधिक लाभकारी फसलों की जानकारी किसानों को प्रदाय की जाएगी। 

Check Also

मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी  

🔊 Listen to this मडीखेडा डेम आधारित जलप्रदाय व्यवस्था 28 दिसम्बर तक बाधित रहेगी   …