Breaking News

“नर्मदा परकम्मा की कीमत तुम क्या जानो बाबूजी

                 

सुखरमिया के इस डॉयलाग ने सबको किया चुप

मंथन न्यूज़ उज्जैन –‘नमामि देवी नर्मदे”-सेवा यात्रा के दौरान लोगों की यात्रा के प्रति आस्था और विश्वास निरंतर दृढ़ होता जा रहा है। इससे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की यह मंशा पूरी होती दिखायी देती है कि नर्मदा नदी न केवल प्रदूषण से मुक्त होगी, बल्कि उसका संरक्षण भी होगा। यात्रा के दौरान हो रहे वाकया इस बात का संकेत देते हैं।
Image result for narmada nadi
ऐसा ही एक वाकया हरदा जिले में चल रही ‘नमामि देवी नर्मदे”-सेवा यात्रा के दौरान घटा, जब अनूपपुर निवासी 76 साल के सेवकराम के पाँव में काँटा चुभा। तब एक व्यक्ति ने तंज कसा कि दादा लगता है यात्रा आपको महँगी पड़ रही है। यात्रा में सेवकराम के साथ चल रही और उसके पॉव से काँटा निकाल रही हाजिरजवाब डिण्डोरी निवासी 65 साल की सुखरमिया बोली कि ‘नर्मदा परकम्मा की कीमत तुम क्या जानो बाबूजी”। उसका यह जुमला सुनकर सब चुप रह गये। पाँचवीं पास सुखरमिया आगे बोली- ‘नर्मदा हमारी माता है और इसके लिये हम कुछ भी सहने को तैयार हैं।’
इस वाकये से यह तो साबित हो गया कि लोगों में नर्मदा को शुद्ध बनाने का जुनून सवार हो गया है। लोगों को यह भी पता चल गया है कि जो नर्मदा पहले थी, आज उसकी स्थिति खराब हो गयी है। अब हमें कल-कल कर बहने वाली शुद्ध नर्मदा को फिर से पवित्र बनाना है।
                                          पूनम पुरोहित 

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …