पुलवामा आतंकी हमले के बाद उठ रही है मांग
पाकिस्ताम समर्थिक आतंकियों की ओर से हो रहे बार-बार हमलों के बाद कई बार पाकिस्तान की ओर जाने वाली नदियों का पानी रोकने की मांग उठ चुकी है। अब पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के बाद यह मांग उठी है। कई संगठन पाकिस्तान के साथ हुए सिंधु जल समझौता रद्द करने की मांग कर रहे हैं। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि पानी के भंडारण की व्यवस्था होने के कारण भारत अभी तक यह कदम नहीं उठा पाया है। यदि भारत पाकिस्तान जाने वाली नदियों के पानी को दूसरी नदियों में समायोजित कर रोक सकता है तो यह भारत का पाकिस्तान ने खिलाफ बड़ा कदम होगा।
पाकिस्तान पर मोदी सरकार ने बनाया यह धांसू प्लान
नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नकेल कसने के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान जाने वाले पानी को बंद करने की तैयारी कर ली है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के बागपत में कहा कि पाकिस्तान जाने वाली तीन नदियों में से एक का पानी बंद किया जाएगा। इस पानी को यमुना में लाया जाएगा। इससे यमुना का जलस्तर भी बढ़ जाएगा।
Manthan News Just another WordPress site