Breaking News

दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा जबलपुर तो वहीं गोपाल भार्गव उज्जैन में करेंगे कलेक्ट्रेट घेराव

बीजेपी ने खोला मोर्चा 24 को कलेक्ट्रेट घेराब कर करेगी प्रदेश भर प्रदर्शन

भाजपा ने की वरिष्ठ नेताओं की सूची जारी की

कलेक्ट्रेट घेराव के जरिए कांग्रेस को बैकफुट पर लाने की तैयारी में बीजेपी

मध्यप्रदेश में अब बीजेपी ने कांग्रेस को बैकफुट पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है राजगढ़ में हुए घटनाक्रम के बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं का मनोबल कम हुआ है और इसी मनोबल को बढ़ाने के लिए बीजेपी ने प्रदेश के मुद्दों पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय द्वारा एक सूची जारी की गई है जिसमें 24 जनवरी 2020 को जिलों में कलेक्ट्रेट घेराव का नेतृत्व करने के लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेता गणों के नाम शुमार है सूची मैं पूर्व मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा जबलपुर नगर /ग्रामीण के कलेक्ट्रेट घेराव का नेतृत्व करेंगे तो वही पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव उज्जैन कलेक्ट्रेट घेराव का नेतृत्व करेंगे।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …