Breaking News

सीएम का होली पर शासकीय कर्मचारियों को तोहफा, अब केंद्र के समान 58% मिलेगा महंगाई भत्ता

सीएम का होली पर शासकीय कर्मचारियों को तोहफा, अब केंद्र के समान 58% मिलेगा महंगाई भत्ता
मंथन न्यूज़, भोपाल –
होली से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर 58% कर दिया है। इसका लाभ अप्रैल 2026 के वेतन से मिलेगा, जबकि एरियर छह किस्तों में दिया जाएगा।
होली के त्यौहार पर मोहन सरकार ने शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है। सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी
पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की, कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। शाम को सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है। सभी को होली की बधाई

Check Also

राजनीतिक नियुक्तियां: ज्योतिरादित्य सिंधिया की जिद, 5 पद तो देने होंगे

🔊 Listen to this MP Political Appointments: एमपी बीजेपी नगर निकायों में एल्डरमैन की पहली …