Breaking News

Delhi Live: अब तक 10 की मौत, 156 जख्मी, मौजपुर, जाफराबाद, चांदबाग और करवाल में कर्फ्यू

Delhi Live: अब तक 10 की मौत, 156 जख्मी, मौजपुर, जाफराबाद, चांदबाग और करवाल में कर्फ्यू
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में लगातार तीसरे दिन हिंसा का दौर जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के बीच प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतर आए हैं। अब तक हुई हिंसा में एक पुलिसकर्मी सहित 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को भी पूर्वी दिल्ली के मौजपुरा में प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव किया गया है। हालात पर काबू करने के लिए पुलिस इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। इस बीच शुक्रवार को होने वाली सीबीएसई परीक्षाएं तय कार्यक्रम के मुताबिक ही आयोजित होने की बात कही गई है। वहीं दूसरी ओर हालात को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह सोमवार शाम आपात बैठक ले चुके हैं।

HighLights
दिल्ली में CAA के खिलाफ प्रदर्शन
हिंसा पर उतारू हुए प्रदर्शनकारी
अब तक हुई हिंसा में 5 की मौत

25 February 2020
07:28 PM

दिल्ली पुलिस ने भले ही हालात काबू में होने का दावा किया हो, लेकिन हकीकत अगल नजर आ रही है। मौजपुर, जाफराबाद, चांद बाग और करावल नगर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कई इलाकों में रुक रुककर पत्थरबाजी हो रही है। वाहनों को आग के हवाले किया जा रहा है।

07:05 PM

दिल्ली के चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इनमें करावल और चांदबाग शामिल हैं।

06:22 PM

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस आरोप का खंडन किया कि प्रभावित इलाकों में पर्याप्त बल नहीं भेजा गया। प्रवक्ता एसएस रंधावा के अनुसार,सभी सीनियर अफसर नजर रखे हुए हैं। कुछ इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। दिल्ली पुलिस की ओर से अपील की गई है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस ने 11 एफआईआर दर्ज की है और जो लोग कानून हाथ में ले रहे हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

06:20 PM

दिल्ली हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा 10 पहुंच गया है। घायलों में 46 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनके अलावा 130 लोग घायल हुए हैं।

04:49 PM

दिल्ली हिंसा के दौरान शहीद हुए हेड कॉन्सटेबल रतनलाल को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक भी मौजूद रहे। बता दें कि अब तक हुई हिंसा में 135 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

03:21 PM

दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस और अर्ध सैनिक बलों की 37 टुकड़ियां तैनात की गई हैं। मौजपुर, ब्रह्मपुरी, घोंडा, चांदपुर, करावल नगर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

03:07 PM

दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को हर्ष मंदर की याचिका पर सुनवाई होगी। यह याचिका भाजपा नेता कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर और परवेश सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने को लेकर दायर की गई है।

02:07 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोपहर 2.30 बजे राजघाट जाएंगे। केजरीवाल यहां लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करेंगे। बता दें कि बीते 3 दिनों से दिल्ली में हिंसक घटनाओं का दौर जारी है। मंगलवार को भी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के कई इलाकों में पथराव और आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं।

02:05 PM

दिल्ली में 8 राउंड फायरिंग करने वाले आरोपी शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पूर्व पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। आरोपी ने मौजपुर में गोलियां चलाईं थी।

12:56 PM

दिल्ली हिंसा पर गृह मंत्रालय की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि सकारात्मक बैठक हुई है। सभी ने बैठक में दिल्ली में शांति बहाल करने के प्रयास करने की बात पर सहमति जताई।

12:49 PM

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी पर भी ओवैसी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में बैठकर गृह राज्य मंत्री मेरे नाम की मिठाई क्यों खा रहे हैं? वे दिल्ली जाएं और वहां स्थित को संभालें।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …