Breaking News

Weather Alert: 29 फरवरी तक कई राज्‍यों में बारिश के आसार, जानिये प्रभावित होने वाले शहरों के नाम

Weather Alert: उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में 29 फरवरी से बारिश शुरू होगी जो 1 मार्च और 2 मार्च तक जारी रह सकती है।

Weather Alert: देश के कई राज्‍यों में अभी बारिश जारी है। मौसम में इस बदलाव के साथ ही कभी ठंड बढ़ जाती है तो कभी गर्मी का अहसास होने लगता है। तापमान में यह अनियमितता सेहत पर भी भारी पड़ सकती है। इधर, मौसम के विशेषज्ञों का कहना है कि 28 फरवरी से फिर मौसम बिगड़ सकता है। जहां मध्‍यप्रदेश के कई शहरों में अगले 24 घंटों में बारिश का अनुमान है, वहीं उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में 29 फरवरी से बारिश शुरू होगी जो 1 मार्च और 2 मार्च तक जारी रह सकती है। इससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। यहां जानिये उन राज्‍यों और शहरों के नाम।

– 27 फरवरी, गुरुवार की रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रात के बाद जम्मू व कश्मीर में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश शुरू हो सकती है। इसके बाद बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। उत्तराखंड तथा हिमाचल प्रदेश में भी बारिश होने की संभावना है।

Pension : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी बड़ी राहत, पेंशन योजना पर केंद्र का अहम फैसला
Pension : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी बड़ी राहत, पेंशन योजना पर केंद्र का अहम फैसला
यह भी पढ़ें

– 28 फरवरी शुक्रवार की सुबह से पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का क्रम शुरू हो जाएगा।

– मध्‍यप्रदेश के कई शहरों में बारिश के आसार हैं। प्रदेश के ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, भोपाल, देवास, जबलपुर, दमोह, उमरिया और शहदोल में बारिश की संभावना है, जबक‍ि खंडवा, खरगोन, बैतूल और होशंगाबाद में मौसम साफ बना रहेगा।

– बारिश के अलावा बर्फबारी भी संभावित है, इससे सर्द हवाएं लौट सकती हैं। अनुमान है कि जम्मू कश्मीर, लदाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर बर्फबारी होगी। उत्‍तर भारत में ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Leap Year 2020 : 29 दिनों की होगी फरवरी, साल में होगा एक्‍स्‍ट्रा दिन, जानिये लीप ईयर के बारे में सब कुछ
Leap Year 2020 : 29 दिनों की होगी फरवरी, साल में होगा एक्‍स्‍ट्रा दिन, जानिये लीप ईयर के बारे में सब कुछ
यह भी पढ़ें

– स्‍कायमेट का अनुमान है कि उत्तरी इलाकों में पहाड़ों पर जम्मू कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख, उत्तराखंड सहित अन्‍य मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, राजस्‍थान और उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मध्‍यप्रदेश में भी बारिश हो सकती है।

– अगले 24 घंटों के दौरान, Assam, ArunachalPradesh, Meghalaya में गरज के साथ बारिश जारी रहेगी जबकि Nagaland और Manipur में छिटपुट बारिश की संभावना है। यहां बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो सकती है।

Balakot स्ट्राइक को दिया गया था ऑपरेशन बंदर का नाम, अब ऐसे हुआ खुलासा
Balakot स्ट्राइक को दिया गया था ऑपरेशन बंदर का नाम, अब ऐसे हुआ खुलासा
यह भी पढ़ें

– 29 फरवरी और 1 मार्च यानी इस शनिवार और रविवार को उत्तर प्रदेश में मौसम बदल जाएगा। प्रदेश के पश्चिमी तथा मध्य जिलों में कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

स्काईमेट के मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटों के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के कुछ हिस्सों में और अधिक बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

– बदलते मौसम के साथ बारिश का यह दौर राजस्थान में दो दिनों तक रह सकता है। इसके चलते 28 फरवरी की शाम या रात से राजस्थान के उत्तरी इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश का आरंभ देखा जा सकता है। बारिश का यह दौर 29 फरवरी और को भी जारी रहने की संभावना है।

इन कामों के लिए Aadhaar Card है जरूरी, यहां देना नहीं है अनिवार्य
इन कामों के लिए Aadhaar Card है जरूरी, यहां देना नहीं है अनिवार्य
यह भी पढ़ें

– पहाड़ों के अधिकांश हिस्सों में 1 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा। पश्चिमी विक्षोभ 2 मार्च तक पूर्व की ओर खिसक गया होगा। हालांकि उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है।

– 28 फरवरी को जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

– बारिश का दौर देश के कई राज्‍यों में 2 मार्च को लौटने की संभावना है। इस समय मौसम मॉडल के दौरान पूरे क्षेत्र के लिए बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …