Breaking News

MP ManthanNews Live Updates : कमलनाथ सरकार के खिलाफ बोलने वाले विधायकों ने गृहमंत्री अमित शाह से मांगी सुरक्षा

MP Manthan News Live Updates : मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के खिलाफ बोलने वाले करीब 30 विधायकों ने पत्र लिखकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सुरक्षा मांग है। भाजपा विधायक संजय पाठक और विश्वास सारंग ने खुद को जान का खतरा बताया था। इस दौरान कांग्रेस सरकार ने सभी भाजपा नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली थी। उधर मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार बजट सत्र के बाद किया जाएगा। उधर मध्य प्रदेश में सियासी घमासान के बीच शनिवार सुबह उमरिया जिले के बांधवगढ़ स्थित भाजपा विधायक संजय पाठक के रिसोर्ट पर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस दौरान यहां कलेक्टर स्वरुचि सोमवंशी वहां खुद मौजूद रहीं। लगभग 2 एकड़ एरिया में अतिक्रमण की जानकारी सामने आ रही है। इसके पहले सरकार ने विधायक पाठक की जबलपुर के पास सिहोरा की खदान बंद करवाई थी। इसके बाद आरोप लग रहा है कि ये बदले की कार्रवाई की जा रही है। उधर निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा आज भोपाल पहुंचेंगे और सीएम कमलनाथ के साथ मुलाकात करेंगे। शेरा चार दिन से परिवार के साथ बेंगलुरु में थे। इसके पहले उन्होंने बयान दिया था कि वे कमलनाथ सरकार के साथ खड़े हैं। मध्य प्रदेश में पांच दिनों से चला आ रहा शह-मात का खेल जारी है। प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए भोपाल से लेकर दिल्ली तक सियासत गर्म है। कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफे पर अड़े रहने से सियासी संकट और भी गहरा गया है। इस सियासी तूफान के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अगले दो दिनों के अपने सारे कार्यक्रम कैंसिल कर दिए हैं। संकट से निपटने के लिए कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह प्रबंधन में जुटे हैं। इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया की चुप्पी रहस्यमय बनी हुई है। उधर, शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में भी सरकार को लेकर तनाव दिखा। मंत्रियों के सुझाव पर चर्चा बाद में करने की बात कहकर मामला टाल दिया गया। उधर भाजपा के बड़े नेताओं की दिल्ली में बैठक हुई। इस बीच गायब विधायक अभी तक नहीं लौटे हैं। मध्य प्रदेश के इस सियासी घटनाक्रम से जुड़ी हर जानकारी पढ़िए यहां…

07 March 2020
01:26 PM

पन्ना में आरएसएस जिला संघ चालक के बेटे की हत्या
मध्य प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पन्ना जिले में आरएसएस के जिला संघचालक रुद्र प्रताप सिंह यादव के 18 वर्षीय बेटे पंकज यादव की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना पन्ना के सिमरिया थाने की बताई जा रही है, इसके बाद इलीके में तनाव के हालात हैं और यहां भारी पुलिस तैनात कर दिया गया है। बाजार भी बंद हो गया है। घटना शुक्रवार की रात 8:30 बजे की बताई जा रही है। मौके पर पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटना के कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

12:46 PM

कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कांग्रेस को कहा, बुरा ना मानो होली है
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार सुबह ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने होली के बहाने निशाना साधते हुए कहा कि- कांग्रेसी आपस में लड़ रहे, रायता दिया बिखराय। दिग्गी चाचा समेट रहे, पर समेटा न जाए। इसके साथ ही उन्होंने बुरा न मानो होली है भी लिखा है। गौरतलब है कि शुक्रवार को कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घमासान को लेकर दिल्ली में बुलाई गई बैठक में शामिल थे। इसमें गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे।

Kailash Vijayvargiya

@KailashOnline
काँग्रेसी आपस में लड़ रहे, रायता दिया बिखराय।
दिग्गी चाचा समेट रहे, पर समेटा न जाय।

बुरा न मानो होली है !!!

मंत्री गोविंद सिंह बोले- विधायक शेरा बंदर की तरह इधर-उधर होते रहते हैं
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह ने विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को लेकर बयान दिया है कि वे बंदर की तहर इधर-उधर होते रहते हैं। विधायक शेरा का एक वीडियो सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा है कि बेंगलुरु में उन्हें किसी ने रोक लिया था। इस पर मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि वे खुद ही बताए कि किन लोगों ने उन्हें रोका था। जब सरकार एक-एक विधायक को अपने साथ में लाने की जुगत में लगी है ऐसे समय में मंत्री गोविंद सिंह का यह बयान उन्हें मुश्किल में डाल सकता है।

11:37 AM

मध्य प्रदेश में बजट सत्र के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार : पीसी शर्मा
मध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार बजट सत्र के बाद होगा। इसके साथ ही उन्होंने इन चर्चाओं को विराम लगा दिया है कि मंत्रिमंडल विस्तार एक-दो दिन में हो सकता है। पीसी शर्मा ने कहा कि जिस तरह की घटना प्रदेश में हुई है ऐसी गुंडागर्दी कभी नहीं देखी। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा के साथ बेंगलुरु में कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया और उन्हें सही समय पर फ्लाइट पकड़ने से रोका गया।

Check Also

राष्ट्रभक्ति मय हुआ सम्पूर्ण क्षेत्र, घोष वादन के साथ कदम ताल करते निकले स्वयंसेवक

🔊 Listen to this राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन राष्ट्रभक्ति मय हुआ सम्पूर्ण …