Breaking News

सर्व ब्राह्मण समाज आया अनिल मिश्रा के समर्थन में 9 अक्टूबर को होटल मातोश्री में बैठक।

सर्व ब्राह्मण समाज आया अनिल मिश्रा के समर्थन में 9 अक्टूबर को होटल मातोश्री में बैठक।

शिवपुरी 8/10/2025

हाईकोर्ट के एडवोकेट अनिल मिश्रा के खिलाफ लगातार अमर्यादित भाषा के प्रयोग और 15 अक्टूबर को “एक लाख जूतों से प्रहार” करने की भीम आर्मी समर्थकों की चेतावनी के बाद ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश फैल गया है। इस घटनाक्रम को समाज के सम्मान पर सीधा हमला मानते हुए, सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी ने एकजुटता दिखाते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक का आह्वान किया है।
​यह बैठक 9 अक्टूबर को शाम 5 बजे शिवपुरी स्थित होटल मातोश्री में आयोजित की जा रही है। बैठक में समस्त ब्राह्मण समाज के सक्रिय संगठनों के अध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल होंगे।सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में शिवपुरी के सभी सम्मानित समाज बंधुओं से अपील की समाज हित में है वे बड़ी संख्या में बैठक में सम्मिलित रहे।

Check Also

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना’ के तहत शिवपुरी से रामेश्वरम् धाम के लिए रवाना होगी विशेष ट्रेन; 196 वरिष्ठ नागरिक करेंगे तीर्थ यात्रा*

*समाचार* *‘मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना’ के तहत शिवपुरी से रामेश्वरम् धाम के लिए रवाना होगी विशेष …