तरुण भनोट ने कहा कि कोई भी जन प्रतिनिधि चुन कर आता है तो उसके मन में इच्छा होती है कि वो अपने लोगों की सेवा करे. अगर ताकत हो तो प्रदेश की सेवा करे. मध्य प्रदेश के जितने जी हैं, कैलाश जी, नरोत्तम जी, शिवराज जी वो कहां है?
भोपाल: मध्य प्रदेश में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस के लिए राहत की खबर आई है. लापता चल रहे विधायक चल रहे निर्दलीय सुरेंद्र सिंह शेरा (Surendra Singh Shera) भी कल लौट आए और कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) से मिलकर समर्थन की बात कही. वहीं प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री तरुण भनोट (Tarun Bhanot) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता कैलाश विजयवर्गीय (kailash vijayvargiya), नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) और शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) पर तंज कसा. उन्होंने पूछा कि आखिर ये जितने नेता जी हैं वो कहां हैं?
(दिग्विजय सिंह बोले, ‘धमकी और लालच देना बंद करे BJP, पूरे 5 साल चलेगी कमलनाथ सरकार’)
तरुण भनोट ने कहा कि कोई भी जन प्रतिनिधि चुन कर आता है तो उसके मन में इच्छा होती है कि वो अपने लोगों की सेवा करे. अगर ताकत हो तो प्रदेश की सेवा करे. मध्य प्रदेश के जितने जी हैं, कैलाश जी, नरोत्तम जी, शिवराज जी वो कहां है? भनोट ने कहा कि बीजेपी का जनाधार खिसक रहा है.
कांग्रेस ने शुद्ध के लिए युद्ध के रूप में कारवाई की है. जो मामा कहते थे और करते नहीं थे, वो सारे काम हम कर रहे हैं. जो जान से खतरा बता रहे हैं वो हमें जान से भी प्यारे हैं. वो हमें बताएं, उन्हें सुरक्षा देंगे. संजय पाठक को भाई हमें बताएं.
(MP: लापता कांग्रेस विधायक की CM से मुलाकात, कहा- तीर्थ यात्रा पर था, पूरी तरह सरकार के साथ)
वित्तमंत्री ने कहा कि बीजेपी इस प्रकार का काम न करे की मध्य प्रदेश का गौरवशाली इतिहास कलंकित हो. शेरा भैया अगर कमलनाथ (Kamalnath) जी के काम से प्रभावित हो कर आना चाह रहे हैं तो क्यों रोक रहे हैं? उन्होंने कहा कि वो जनता को विश्वास दिलाते हैं कि कमलनाथ सरकार आम जनता पर किसी तरह का कर का बोझ जनता पर नहीं डालना चाहती है. मध्य प्रदेश सरकार 18 मार्च को बजट सरकार पेश करेगी. कांग्रेस सरकार में ऑल इस वेल है.
निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने कहा था कि कमलनाथ से मेरा पुराना रिश्ता है. मुझे नहीं लगता है कि बीजेपी को सफलता मिल पाएगी. मुझे बीजेपी की ओर से कोई ऑफर नहीं मिला है.
Manthan News Just another WordPress site