अब एमपी में भी शुरू हुआ प्लाज्मा थेरेपी, मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार
भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी शुरू हो चुका है. स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन का आभार जताया है. मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन जी से कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए दो दिन पूर्व किए गये मेरे अनुरोध पर, आपके निर्देशानुसार इंदौर के अरविंदो मेडिकल कॉलेज से आज प्लाज्मा थैरेपी की शुरुआत हो गया है. मुझे उम्मीद है कि कोरोना पर विजय पाने में यह थैरेपी बेहद कारगर साबित होगी. आपके सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद.

Manthan News Just another WordPress site