Breaking News
The Health Minister, Madhya Pradesh, Mr. Narotham Mishra calls on the Union Minister for Health & Family Welfare, Shri Jagat Prakash Nadda , in New Delhi on November 11, 2014.

उपचुनाव से पहले नरोत्तम का बड़ा बयान- BJP ने जमीनी स्तर पर किया काम

उपचुनाव से पहले नरोत्तम का बड़ा बयान- BJP ने जमीनी स्तर पर किया का

 

भोपाल, – मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) की सियासत(politics) अपने अंदर कई रंग समेटे हुए हैं। आए दिन राजनीतिक गलियारों में नए मामले सामने आते रहते हैं। जहां नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति आम बात हो गई है। इसी बीच बीजेपी सरकार(BJP Government) को घेरने के चक्कर में कमलनाथ(kamalnath) गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा(Home minister Narottam Mishra) के निशाने पर आ गए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि कमलनाथ सच कहते हैं। उन्होंने प्रदेश में सिर्फ भाषण ही दिया जबकि बीजेपी(BJP) ने जमीनी स्तर पर काम किया है।

दरअसल पीसीसी चीफ कमलनाथ(PCC Chief Kamal Nath) ने बीजेपी(BJP) पर निशाना साधते हुए कहा था कि सिर्फ भाषणबाजी से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश(Aatmnirbhar nirbhar) योजना सफल नहीं होगी। जिस पर अब प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन पर पलटवार करते हुए कहा है कि कमलनाथ ने एक भी घोषणा पूरी नहीं की। जबकि बीजेपी में शीर्ष से लेकर नीचे तक कार्यकर्ता लगे रहते हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विपक्ष तो तभी सवाल कर रहा था जब हमने राम मंदिर बनाने की बात कही थी। विपक्ष लगातार हमसे मंदिर बनाने की तारीख भी पूछ रहा था। आज हमने उन्हें तारीख भी बता दी है।

हमने वादे पूरे किए, उन्होंने भाषण दिए

इधर नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कहा कि बीजेपी ने कहा था कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है और हमने अपने इस घोषणा को पूरा करते हुए कश्मीर से धारा 370 भी हटाए।यही नहीं बीजेपी ने सिर्फ अकेला खजाने की वकालत की थी हमने वह भी हटाया हमें नागरिकता संशोधन बिल भी पास किया। कमलनाथ पर तंज कसते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस और कमलनाथ झूठे भाषण देते हैं इस कारण से उन्हें लगता है कि बीजेपी भी ऐसी ही है। वहीं दिग्विजय सिंह पर निशाना बनाते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने हमें बीमार राज्य मध्यप्रदेश सौंपा था। जिसे हमने विकासशील बनाया है और अब प्रगति पथ पर आगे लेकर इसे विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

शिकायत पूरी तरह से प्लांटेड

इधर कमलनाथ की सोनिया गांधी से शिकायत किए जाने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ की शिकायत पूरी तरह से प्लांटेड है। इस घटना को पूरी तरह से स्पोंसर मिला है। वहीं मध्यप्रदेश में मंत्री गिरिराज दंडोतिया पर हुए हमले पर कड़ा रुख करते हुए उन्होंने कहा कि यह स्थान से प्रोग्राम था मंदिर परिजनों ने हमला किया उनके टीशर्ट पर पंजे के निशान थे।बाकी आगे जो होगा वैसे कार्रवाई की जाएगी।

‘सच मानिए हुजूर धूल चेहरे पर है’

राहुल गांधी के सोशल मीडिया फेसबुक और बीजेपी के गठबंधन पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी पर भी नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। नरोत्तम मिश्रा ने शायरी के लहजे में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सच मानिए हुजूर धूल चेहरे पर है। इल्जाम आईने में लगाना फिजूल है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने केस को ठीक करें फेसबुक अपने आप ठीक हो जाएगा।नव जनता के बीच आते ना गरीबों के बीच पहले मीडिया पर इल्जाम लगाते थे। अब सोशल मीडिया पर लगा रहे हैं

 

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …