Breaking News

मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले प्रशासनिक सर्जरी तेज, देर रात हुए 2 IAS अफसरों के तबादले

देर रात दो आईएएस अफसरों के तबादले किए गए. उषा परमार उपसचिव गृह विभाग को अपर आयुक्त भोपाल संभाग बना दिया गया है. वहीं हरीसिंह मीणा अपर आयुक्त भोपाल संभाग को गृह विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है.

भोपाल: मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले लगातार अधिकारियों का फेर बदल किया जा रहा है. देर रात दो आईएएस अफसरों के तबादले किए गए. उषा परमार उपसचिव गृह विभाग को अपर आयुक्त भोपाल संभाग बना दिया गया है. वहीं हरीसिंह मीणा अपर आयुक्त भोपाल संभाग को गृह विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है.

 

बता दें कि प्रदेश में सोमवार से लगातार प्रशासनिक सर्जरी जारी है. सोमवार को 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किये गए थे. वहीं मंगलवार को भी कुल 6 अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए. जिनमें 4 आईपीएस और 2 आईएएस अधिकारी शामिल हैं.

मंगलवार को जिन आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए थे.उनमें सुशांत सक्सेना का नाम शामिल है. जिन्हें उप पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर से उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम बना दिया गया है.

 

वहीं चंद्रशेखर सोलंकी का तबादला उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से उप पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर पद पर किया गया है. एम.एल. छारी का तबादला उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से उपपुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर रेंज में किया गया है. नागेन्द्र सिंह का तबादला उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल से सेनानी के पद पर हॉकफोर्स पुलिस मुख्यालय, भोपाल में किया गया है.

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …