Breaking News

राजनीतिक पार्टी का चुनाव चिह्न या निशान हटाए कार से उतारे हूटर, किया चालान

राजनीतिक पार्टी का चुनाव चिह्न या निशान हटाए कार से उतारे हूटर, किया चालान

सावधान अगर आपके वाहन पर भाजपा, कांग्रेस या किसी भी राजनीतिक पार्टी का चुनाव चिह्न या निशान है। तो उसको खुद ही हटा लें, नहीं तो पुलिस उस नंबर प्लेट को हटाने के साथ-साथ 500 रुपए का भी चालान  करेगी। शहर में आचार संहिता के चलते पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश सिंह चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले चार पहिया वाहनों पर यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी एवं सूबेदार भानु प्रताप सिंह सिकरवार ने अपनी यातायात टीम के साथ सघन चेकिंग कर कार्रवाई की। इस चालानी कार्रवाई में पार्षद, जिला उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री कल्याणकारी योजना शिवपुरी जैसी नंबर प्लेट हटवाई एवं चालानी कार्रवाई की। अपने आप को बसपा से गोहद प्रत्याशी बताने वाले डॉक्टर सागर की गाड़ी से झंडा एवं हूटर हटवाया साथ ही चालान काटा गया। सभी वाहन चालकों को आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …