MP बोर्ड 11वीं और 12वीं से 21 व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को हटाया गया, इस वर्ष से नहीं होगी पढ़ाई
भोपाल: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) ने 11वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम से 21 व्यावसायिक कोर्सों को हटा दिया है. बोर्ड की तरफ से यह फैसला इन कोर्सों के टीचर और स्टूडेंट्स नहीं मिलने की वजह से लिया गया है. इस सत्र से छात्रों को ये कोर्स नहीं पढ़ाए जाएंगे.
फैसले पर बोर्ड और शिक्षकों के अलग-अलग मत
मध्य प्रदेश बोर्ड 11वीं और 12वीं से डेयरी, फोटोग्राफी, फैशन डिजाइनिंग, बेकरी सहित अन्य 21 व्यावसायिक पाठ्यक्रम को हटाने के संबंध में जहां बोर्ड ने शिक्षकों और छात्रों की कमी बताई है. वहीं, शिक्षकों का कहना है कि व्यावसायिक कोर्सों से बच्चों को स्कूली स्तर पर जानकारी मिल जाती है. इससे छात्रों को आगे करियर चुनाव करने में आसानी होती है.
Manthan News Just another WordPress site