Breaking News

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 10 हजार मिलेंगे एडवांस

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उप चुनाव से पहले एक और बड़ा सियासी दांव चला है। सरकारी कर्मचारियों को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री ने एलान किया की सातवें वेतनमान की तीसरी किस्त का भुगतान अर्थव्यवस्था के बिगड़ने के कारण कर्मचारियों को नहीं किया गया था। अब राज्य सरकार दीपावली से पहले तीसरी किस्त का 25 फीसद भुगतान कर्मचारियों को करेगी । इसके साथ-साथ बचा हुआ 75 फीसद भुगतान भी इसी वित्तीय वर्ष में कर दिया जाएगा। चौहान ने एक और बड़ा ऐलान किया कि जिन कर्मचारियों का वेतन ₹40 हजार से कम है,उन्हें ₹10 हजार का अग्रिम भी दिया जाएगा। यह अग्रिम मार्च 2021 तक कर्मचारी ले सकते हैं।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …