Breaking News

सुनो…सुनो…म.प्र पुलिस की भर्ती आ गई, 4000 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती की तैयारी किए भर्ती विज्ञापन का इंतजार कर रहे हो विद्वानों के लिए गुड न्यूज़ है। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश शासन ने आरक्षक संवर्ग की भर्ती हेतु भर्ती परीक्षा 2020 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख

पुलिस मुख्यालय से जारी सूचना के अनुसार आरक्षक संवर्ग की भर्ती परीक्षा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाएगी।
विभागीय नियमों एवं परीक्षा संचालन के संबंध में विस्तृत नियम पुस्तिका का प्रकाशन 25 नवंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित करने की तिथि 24 दिसंबर 2020
ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तारीख 7 जनवरी 2021
आवेदन पत्र संशोधन किए जाने की अंतिम तारीख 12 जनवरी 2021
लिखित परीक्षा की तारीख 6 मार्च 2021 से
पुलिस विभाग द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि संभावित 4000 रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …