Breaking News

आपका वोट अमूल्य है,उसे कभी ना बेचें: डॉ.रामजी दास राठौर

आपका वोट अमूल्य है,उसे कभी ना बेचें: डॉ.रामजी दास राठौर

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं को वोटिंग के लिए जागरूक करते हुए डॉ. रामजी दास राठौर ने बताया कि हमारा एक एक वोट अमूल्य होता है। हमारे मत के आधार पर ही सरकार का निर्माण होता है। ईमानदार एवं निष्पक्ष मतदाता होने के कारण हमारा यह परम कर्तव्य है कि हम अपना मत सच्चे, ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तियों को दें। मतदान करते समय हमें विशेष ध्यान रखना है कि कोई भी हमें मत देने के लिए लालच, डर एवं अन्य प्रलोभन देता है तो हमें किसी भी स्थिति में उन लोगों का साथ नहीं देना है, क्योंकि यदि हमने डर, प्रलोभन एवं लालच में अपना मत गलत व्यक्तियों को दे दिया तो इससे हमारा लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा। परिणाम स्वरूप प्रदेश में अच्छी सरकार देखने को नहीं मिलेगी। अतः हम सभी जागरूक मतदाताओं की जिम्मेदारी है कि स्वयं अपने मत को ना बेचें क्योंकि हमारे मत का विक्रय हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए नुकसानदायक है क्योंकि गलत तरीके से यदि सरकार बनाई जाती है तो वह जनहित के कार्यों को कभी नहीं करेगी क्योंकि उन्होंने आपके मत की कीमत मतदान के समय आपको भुगतान कर दी थी। अतः मैं डॉ. रामजी दास राठौर आपसे पुनः निवेदन करना चाहूंगा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निडर एवं बिना किसी लालच के आप अपने मत का सदुपयोग करें तथा विधानसभा उपचुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें क्योंकि मतदान करना हम सबका कर्तव्य एवं जिम्मेदारी है। आप जागरूक मतदाता होने के कारण अपनी ताकत दिखाएं,मतदान करने अवश्य जाएं।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …