Breaking News

मध्य प्रदेश के शिवपुरी, श्योपुर और मुरैना में बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। सुबह बादल छा गए। बादलों की वजह से सुबह ठंडक कम हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना में हलकी बारिश के आसार जताए हैं। जबकि ग्वालियर में बादल छाने के आसार रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। इससे पश्चिमी विक्षोभ सक्रीय हो गया है। यह जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है। इसकी वजह से हवा में नमी आ गई है।

नमी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इससे दिन के तामपान में गिरावट आएगी और रात के तापमान में हलकी बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से रात में ठंडक बढ़ेगी। वहीं दूसरी ओर 28 अक्टूबर को भी अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो गया है। यह नवंबर में भारत से होकर गुजरेगा। इस पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होगी। उसके बाद शहर सहित अंचल में दिन के तापमान में गिरावट आएगी।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …