Breaking News

*प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं , निखर कर सामने आती है: मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा

*प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं , निखर कर सामने आती है: मंत्री डॉ. मिश्रा*
*होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा, आपातकालीन मोचन बल का 74 वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित*

प्रतिभा कभी भी परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती हैं। चाहे आर्थिक संकट हो , चाहे कच्चे मकान या खपरैल के घर हो , उन्हें प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता है। वे तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद निखर कर सामने आती है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने यह बात होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा आपातकालीन मोचन बल के 74 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही। वे स्थापना दिवस पर आयोजित परेड की सलामी लेने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे।
गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होमगार्डस के जवानों ने विपदा में हमेशा अपने प्राणों की बाजी लगाकर दूसरों के प्राणों की रक्षा की है।उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवान पद में छोटे हो सकते हैं लेकिन उनके कार्य उत्कृष्ट हैं ।तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उनका निरंतर कार्य करते रहना उनके बड़प्पन को प्रदर्शित करता है। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेई की कविता को याद करते हुए कहा कि *छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता , टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता*। जवानों का कार्य व्यवहार वन्दनीय और अनुकरणीय हैं।प्रदेश की सरकार होमगार्ड के जवानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करती रही है और आगे भी कार्य करती रहेगी। डॉ. मिश्रा ने विश्वास दिलाया कि वे अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा और पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जोहरी के साथ मिलकर होमगार्ड के जवानों के कल्याण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे। प्रदेश सरकार जवानों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है।
*होमगार्ड जवानों के प्रतिभाशाली बच्चों को किया गया पुरस्कृत*
समारोह में होमगार्ड जवानों के 80% से अधिक अंक लाने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को गृहमंत्री मिश्रा ने सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि इन छात्र-छात्राओं ने 96% तक अंक लाकर साबित कर दिया है कि वे विकास के मार्ग पर अग्रसर हो चुके हैं और ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। यह सुखद संकेत है आत्मनिर्भर और समृद्धशाली भारत का। डॉ. मिश्रा ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, पुलिस महानिदेशक होमगार्ड श्री अशोक दोहरे, एडीजी श्री अशोक अवस्थी और अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …