Breaking News

म.प्र पुलिस में आरक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर तक 10000 से ज्यादा पदों पर भर्ती आने वाली है

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर तक 10,000 से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है। फाइनल राउंड के लिए तैयार हो जाए। जॉब नोटिफिकेशन इसी साल निकलने वाला है।
उच्चतर पद पर कार्यवहन आदेश और तोक बन रिटायरमेंट के कारण भर्ती अनिवार्य
पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को इस बार मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार की मंशा पर डाउट करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘मध्य प्रदेश पुलिस रेग्युलेशन एक्ट” में संशोधन कर उच्चतर पद पर कार्यवहन का प्रवधान कर दिया है। इसके कारण आने वाले 3 महीनों में ताबड़तोड़ प्रमोशन होंगे। इसी के साथ मार्च 2021 में बड़ी संख्या में कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। पुलिस विभाग में कर्मचारियों की कमी पहले से ही है। नई व्यवस्था के बाद तत्काल भर्ती करना सरकार की मजबूरी हो जाएगी।

मध्य प्रदेश पुलिस में कुल कितने पद रिक्त
उप पुलिस अधीक्षक — 300
निरीक्षक — 702
उप निरीक्षक — 770
सहायक उप निरीक्षक — 4162
प्रधान आरक्षक — 5768

Check Also

MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

🔊 Listen to this मध्यप्रदेश सरकार अपने 7.5 लाख कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देने जा …