Breaking News

*आजादी का अमृत महोत्सव स्वच्छता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई विभा रघुवंशी।*

*आजादी का अमृत महोत्सव स्वच्छता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई विभा रघुवंशी।*

कोलारस / शिवपुरी
देश की आजादी के 75वें वर्ष के आरंभ के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 12 मार्च को ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ वर्ष का शुभारंभ किया था। इसके तहत आगामी देशभर में 15 अगस्त, 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ वर्ष के मद्देनजर आरंभ किए गए अभियानों से ग्रामीण स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण के तहत ओडीएफ के स्थायित्व और सिंगल यूज प्लास्टिक से आजादी के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा। इसी क्रम में कोलारस जनपद पंचायत के ग्राम मोहराई में भी स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छता के विषय में जागृत किया गया। विभा रघुवंशी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई।

*स्वास्थ्य कर्मियों का भी हुआ सम्मान*
सेवा, समर्पण अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मियों का भी सम्मान विभा रघुवंशी ने किया

*स्वच्छता रथ को हरी झंडी देकर किया रवाना*
ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागृति के लिए स्वच्छता रथ को हरी झंडी देकर रवाना किया यह स्वच्छता रथ ग्रामीण क्षेत्र में घूम कर लोगों को आजादी का अमृत महोत्सव स्वच्छता संवाद के तहत लोगो को जागरूक करेगा।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …