Breaking News

पाइप लाइन डालने के विरोध में चले पत्थर,सड़क विवाद में मासूम की गई जान, एसआई का सिर फूटा, ग्रामीण बोले – लाठीचार्ज में लाठी 6 महीने के बच्चे के सिर पर लगी

सड़क विवाद में मासूम की गई जान:पाइप लाइन डालने के विरोध में चले पत्थर, एसआई का सिर फूटा, ग्रामीण बोले – लाठीचार्ज में लाठी 6 महीने के बच्चे के सिर पर लगी

विवाद के बाद ग्रामीणों के बीच जमकर खींचतान हुई। - Dainik Bhaskar
विवाद के बाद ग्रामीणों के बीच जमकर खींचतान हुई।

शिवपुरी के करैरा के गधाई गांव में मंगलवार दोपहर करैरा-भितरवार रोड सड़क निर्माण के दौरान विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते वहां पथराव और लाठी फटकारने जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। पथराव में जहां एक एसआई राघवेंद्र यादव को सिर में चोट आई है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों का कहना है कि लाठी लगने से 6 महीने के बच्चे की मौत हो गई है। विवाद के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।

6 महीने के बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई थी।
6 महीने के बच्चे के सिर पर गंभीर चोट आई थी।

पाइप डालने पर हुआ विवाद
सड़क निर्माण के दौरान गधाई गांव पर पुलिया निर्माण किया जा रहा था। पुलिया निर्माण के दौरान जब पाइप डाला गया तो जाटव समाज के लोगों ने इसका विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि इस पाइप से बारिश का पानी उनके घर व खेतों में भरेगा। इस पर निर्माण कार्य में लगे लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो ग्रामीण रोड पर बैठ गए। ग्रामीणों को हटाने फोर्स बुलाया गया, ग्रामीणों के अनुसार पुलिस ने लाठी मारना शुरू कर दिया। एक लाठी मासूम बच्चे को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों ने भी पथराव कर दिया, जिससे एसआई राघवेंद्र यादव घायल हो गए।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …