MPPEB भोपाल द्वारा बताया गया कि 28 अगस्त 2021 को 3 परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया था। बता दें कि ऑनलाइन परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत पाए जाने के बाद परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया था।
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने लगभग कई परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम (Examination date announced) की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (official website) यानी http://peb.mp.gov.in पर चेक कर सकते हैं। बोर्ड भर्ती परीक्षा आदि के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। परीक्षा कार्यक्रम MPPEB के होमपेज पर उपलब्ध है।
समय सारिणी के अनुसार सभी प्रमुख परीक्षाएं नवंबर 2021 से मार्च 2022 तक निर्धारित हैं। बोर्ड दिसंबर 2021 के महीने में कई परीक्षा आयोजित करेगा। MP Police Constable Recruitment Exam 2020 जनवरी 2022 के महीने के लिए निर्धारित है। बोर्ड दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा।
MPPEB भोपाल द्वारा बताया गया कि 28 अगस्त 2021 को 3 परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया था। बता दें कि ऑनलाइन परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत पाए जाने के बाद परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया था। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग MP के अंतर्गत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यपालक पदों के लिए भर्ती परीक्षा 2020 दिनांक 11 एवं 12 दिसंबर 2021 में आयोजित की जाएगी। ग्रुप -4 असिस्टेंट ग्रेड -3, स्टेनोटैपिस्ट, स्टेनोग्राफर, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा – 2021 भी दिनांक 17 से 19 दिसंबर 2021 के लिए निर्धारित है।
समूह-5 अंतर्गत स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड-2, स्टीवर्ड व अन्य पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 23 एवं 24 दिसंबर 2021 को आयोजित होगी। जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर और अन्य पदों के लिए ग्रुप -2 सब-ग्रुप -2 भर्ती परीक्षा के लिए भर्ती परीक्षा 2021 -2022 के लिए निर्धारित है। बोर्ड मार्च 2022 में जिला प्रबंधक (कृषि) प्रबंधक (GW) और समूह -1 उप समूह -1 – 2021 के तहत अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा।
Manthan News Just another WordPress site