स्वामी विवेकानंद ने कहा था “नर सेवा नारायण सेवा” बस उनके इसी भावार्थ को चरितार्थ करने का बीड़ा उठाया है उपहार फाउंडेशन के युवाओं ने। उपहार फॉउंडेशन स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी के शुभ अवसर पर निरंतर कुछ योजनाओं पर कार्य करने जा रहे हैं। जिसमें से आज टीम उपहार फाउंडेशन ने जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का वितरण किया। ये कार्य साइंस कॉलेज पर बनी झुग्गी में रह रहे लोगो को गरम कपड़े देकर उनकी सहायता की गई । इस मौके पर उपहार फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के रूप में एकात्मता शर्मा ,संस्थापक राहुल द्विवेदी , एवं फाउंडेशन की अध्यक्ष शेजल उपाध्याय , सचिव चेतना गोरख्वार, सह- सचिव निधी बाजपई, महक गुर्जर, दीपाली नरवारे, मंत्रिता शर्मा आदि उपस्थित रहे । इस मौके पर संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष ने कहा हर किसी को इन लोगों कि कपड़े या किसी अन्य संसाधन से मदद करनी चाहिए, जो उनके पास नहीं है ताकि वे हमारे जैसे खुशहाल जीवन जी सकें।

Manthan News Just another WordPress site