Breaking News

भ्रम ,वहम व झूठ कांग्रेस की राजनीति के मूल मंत्र:डॉ नरोत्तम मिश्रा

भ्रम ,वहम व झूठ कांग्रेस की राजनीति के मूल मंत्र:डॉ नरोत्तम मिश्रा

गृह मंत्री ने ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस की बयानबाजी पर किया पलटवार

भोपाल।ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस♦ द्वारा की जा रही राजनीति पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज पलटवार किया। डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति का मूल मंत्र ही भृम ,वहम फैलाना और झूठ बोलना है। ओबीसी आरक्षण मामले में भी कांग्रेस भृम फैला कर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रही है। लेकिन जनता सब समझती है वह कांग्रेस के भृम में फसने वाली नही है।

मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस समाज मे भृम फैलाने का कोई मौका नही छोड़ती है। यही कारण है कि अब ओबीसी वर्ग में आरक्षण को लेकर भृम फैलाने में जुट गई है।यह वही कांग्रेस है जिसने खुद की सरकार होते हुए आरक्षण मामले में न्यायालय में ओबीसी वर्ग का पक्ष गंभीरता से नही रखा। इस हद तक मामले में लापरवाही की यह मामला आज तक न्यायिक प्रक्रियाओं में अटका हुआ है।
ग्रह मंत्री ने कहा कि दरअसल कांग्रेस की पूरी राजनीति ही भृम ,वहम और झूठ पर केंद्रित है। अपने चुनावी घोषणा पत्र में झूठ बोलते है। जब इस झूठ पर सवाल उठते है तो भृम व वहम फैला देते है।यह वही कांग्रेस है जो घोषणा पत्र में किसानों का दो लाख का कर्जा माफ करने की बात करती है ,लेकिन इस झूठ पर सवाल उठता है तो किसानों में भृम फैला कर उसके सामने नया झूठ परोस देती है। यह वही कांग्रेस है जो बेरोजगारों के बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा करती है लेकिन एक को भी नही देती । इस पर भी जब सवाल उठता है तो बेरोजगारों के बीच भृम फैलाकर पूरा दोष हमारी सरकार पर डाल देती है। ऐसे न जाने कितने उदाहरण है।
कहने का अर्थ यह है कि कांग्रेस अपनी राजनीति चमकाने व समाज मे वैमनष्यता फेलाने के लिए झूठ बोलने व भृम फैलाने से नही चूकती है। ओबीसी आरक्षण को लेकर भी वह यही कर रही है। लेकिन कांग्रेस की यह साजिश सफल नही होने वाली है क्योंकि प्रदेश ही नही देश की जनता भी कांग्रेस का चाल ,चरित्र अच्छे से जान चुकी है।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …