Breaking News

पूर्व विधायक भारती पर सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने मामले को लेकर समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह यादव लगाएं आरो

पूर्व विधायक भारती पर सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने मामले को लेकर समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह यादव लगाएं आरोप
———————————————————————
पूर्व विधायक ने आपना दिमागी संतुलन खो दिया है – समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह यादव
———————————————————————-
दतिया।

पूर्व विधायक भारती पर सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने मामले को लेकर समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह यादव लगाएं गंभीर आरोप,सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने और लोगों को उकसाने के मामले में दतिया के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र भारती के विरूद्ध पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। बड़ोनी थाना क्षेत्र में बीते दिन एक किसान के साथ लूट हुई थी। इस को लेकर पुलिस ने 3 से 4 आरोपियों को राउंडअप किया था। इसी मामले को लेकर पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने अपने फेसबुक अकाउंट और ट्विटर पर अफवाह फैलाई थी कि एक आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई है। हालांकि, बाद में उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर खंडन किया था। इसी क्रम में मिडिया से चर्चा करते हुए समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह यादव ने कहा कि विगत दिनों सोशल मीडिया पर प्रदेश के यशस्वी गृहमंत्री डॉ नरोत्तम के पुत्र भाजपा युवा नेता डॉ सुकर्ण मिश्रा का भी सोशल मीडिया पर गाना गुनगुनाने को लेकर वीडियो पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती के द्वारा वायरल किया गया था विडियो जबकि उस वीडियो में कुछ भी नहीं था, भाजपा युवा नेता की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई, इसके बावजूद पूर्व विधायक फिर से एक और गलती कर दी, बड़ौनी थाना क्षेत्र में बीते दिन एक किसान के साथ लूट हुई थी इसको लेकर पुलिस ने तीन से चार आरोपियों को राउंडअप किया था इसी मामले को लेकर पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती ने अपने फेसबुक अकाउंट और टि्वटर पर अफवाह फैला दी कि अजय पाल नामक युवक आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई है जिससे जिले में अफरातफरी का माहौल हो गया, हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर खंडन कर दिया,वही समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह यादव ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती आपना दिमागी संतुलन खो दिया है जब देखो सोशल मीडिया पर विना पुष्टि के विडियो वायरल करते रहे हैं जिससे जनता में भारी नाराजगी है इस तरह की गलत जानकारी देना पुलिस की छवि धूमिल करने कोशिश की है और
जिसमें बलवा कारित करने के लिए लोगों को उकसाना, ऐसा वंकतव्य देना जो लोकप्रशांति भंग करने के लिए लोगों को उत्प्रेरित करता है,आम लोगों से अपील करना चाहता हूं कि इस तरह की पोस्ट पर ध्यान नहीं दिया जाएं,

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …