मेडिकल कॉलेज डीन डॉ के.बी वर्मा और मिस इंडिया अवार्ड डॉ रिंकी वर्मा ने वृद्धाश्रम में मनाई शादी की 16 वी सालगिरह पर युवाओं को दिया संदेश, अपने माता-पिता को बुजुर्ग अवस्था में ना छोड़ें अकेला
शिवपुरी -मध्य प्रदेश के शिवपुरी में स्थित मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ के.बी वर्मा समाजसेवीका मिस इंडिया अवार्ड डॉ रिंकी वर्मा मंगलम स्थित वृद्धा आश्रम में निवास करने वाले माता-पिता तुल्य वृद्ध जनों के बीच शनिवार को डॉ के.बी वर्मा और उनकी पत्नी डॉ रिंकी वर्मा ने अपना शादी का 16 वां सालगिरह केक काट कर मनाया।

इस अवसर पर आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को उपहार भेंट किए गए तथा स्वादिष्ट भोजन कराए गए। इस मौके पर डॉ .के बी वर्मा ने आश्रम में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। और समाज के युवाओं को संदेश दिया कि इस प्रकार कोई अपने बुजुर्ग माता-पिता को घर से बाहर ना निकाले। क्योंकि उनके माता-पिता इस वक्त बुजुर्ग है, कल आप भी जब बुजुर्ग होंगे। आपके बच्चे भी इसी तरह व्यवहार करेंगे जो बेहद ही गलत संदेश हमारे समाज को जाएगा।

घेर लेने को मुझे जब भी बलाएँ आ गईं,
ढाल बन कर सामने माँ-बाप की दुआएँ आ गईं।”
यादगार तिथि को वृद्धजनों के साथ करें दोगुनी- डॉ रिंकी वर्मा
मिस इंडिया अवार्ड डॉ रिंकी वर्मा ने कहा कि आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को माता-पिता के सम्मान माना जाता है। जिले के लोगों से अपील है कि वे भी इसी प्रकार शादी की सालगिरह, जन्मदिन आदि के अवसर पर आश्रम में आकर वृद्धजनों के साथ खुशियां बांटे ताकि वृद्धजनों को अपने बच्चों की कमी महसूस ना हो। इसके अलावा पर्व त्योहारों में भी आश्रम में समाज के कई समाजसेवी खुशियां बांटने आते हैं। जिसे देखकर वृद्धजनों के चेहरे पर खुशी झलक उठती है।
Manthan News Just another WordPress site