समाचार…
*राजा पटेरिया के बयान पर गृह मंत्री सख्त , एफआईआर दर्ज*
*पीएम मोदी की हत्या का दिया था बयान*
*भोपाल
।कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री राजा पटेरिया द्वारा पीएम मोदी जी कि हत्या के विवादित बयान ने राजनीति में भूचाल ला दिया है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने इस बयान पर सख्त एक्शन लेते हुए पटेरिया पर एफआई आर दर्ज करने के निर्देश दिए l निर्देश के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।*
डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ” मैंने पटेरिया जी के बयान को सुना है और निश्चित तौर पर उससे यह स्पष्ट होता है कि अब यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, उसे तो इन्होंने आजादी के बाद ही खत्म कर दिया था, यह इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी वाली रहती है। यही कारण है कि कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे जी मोदी जी को रावण बोल देते है,मणिशंकर अय्यर मोदी जी के लिए नीच जैसे शब्दों का इस्तमाल करते है,इससे पहले सोनिया गांधी उन्हें मौत का सौदागर कहती है,दिग्विजय सिंह मोदी जी कि तुलना जनरल डायर से कर करते है,मधुसूदन मिस्त्री जी मोदी जी को औकात दिखाने की बात करते है। यह सब क्या है। यह गांधी जी कि कांग्रेस के नेताओ के बयान तो हो ही नही सकते है। इटली कि कांग्रेस के यह बयान है।
वैसे भी राहुल बाबा कि यात्रा में जिस तरह स्वरा भास्कर, सुशांत सिंह और कन्हैया कुमार जी चल रहे हैं यह इस बात की पुष्टि करता है कि पूरी कांग्रेस अब टुकड़े टुकड़े मानसिकता वाली हो गयी है।हताश और निराश कांग्रेस अब भय और भृम फैलाने पर उतर आई है।
डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा मैने प्रधानमंत्री पर राजा पटेरिया द्वारा की गई इस बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए पन्ना एसपी को तत्काल एफआईआर कराने के निर्देश दिए थे।उसके बाद पवई थाना पुलिस ने राजा पटेरिया के खिलाफ आईपीसी
की धारा 451,504,505(1)(b),505(1)(c),506,153b(1)(c)के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
गृह मंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में कानून का राज है यहाँ किसी को भी भय फैलाने व शांति भंग करने की इजाज़त नही दी जाएगी। जो भी ऐसा करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्यवाही की जाएगी।।
Manthan News Just another WordPress site