Breaking News

शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र हितग्राही तक पहुंचे यह प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व: सांसद डॉक्टर के पी यादव

गुना-शिवपुरी-अशोकनगर संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के पी यादव अपने संसदीय क्षेत्र की अशोक नगर विधानसभा में सांसद शक्ति केंद्र संपर्क यात्रा पर हैं।यात्रा के तृतीय दिवस में सांसद डॉक्टर के पी यादव शक्ति केंद्र गोरा,मसीदपुर,सोनेरा,सोबत काकाखेड़ी,जलालपुर,ककराई, कैथाई,झीला,कुंदौरा, खैजरा, पीलीघटा,सेजी व शक्ति केंद्र शाढोरा पहुंचे।
सांसद शक्ति केंद्र संपर्क यात्रा के दौरान सांसद डॉक्टर के पी यादव ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनसे संवाद करते हुए संगठनात्मक बारीकियों पर प्रकाश डाला एवं कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पारदर्शी पूर्ण तरीके से पहुंचे इसका उत्तरदायित्व एक-एक कार्यकर्ता का है, इस अवसर पर जिला महामंत्री मुकेश कलावत,पूर्व विधायक लड्डूराम कोरी,सांसद प्रतिनिधि तीर्थ नारायण शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपुर नरेंद्र रघुवंशी,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीला जाटव,जनपद उपाध्यक्ष अशोकनगर अभिषेक यादव,शाडोरा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र रघुवंशी,सांसद प्रतिनिधि कैलाश रघुवंशी,अनिल रघुवंशी सांदोय अनिल रघुवंशी कुकरेटा,सरपंच कल्याण सिंह यादव,रणवीर सिंह यादव,शक्ति सिंह यादव ,मुकेश शर्मा,मंडल महामंत्री कप्तान सिंह यादव,पूर्व मंडी अध्यक्ष वीरेंद्र रघुवंशी कनारी,जूनियर रघुवंशी झीला,भूपेंद्र दुबे मंडल मंत्री, अरुण अग्रवाल अशोकनगर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …