Breaking News

सांसद डॉ केपी यादव के प्रयासों से महाराष्ट्र में बंधक 20 आदिवासी मजदूरों की हुई बापिसी

शिवपुरी जिले के खनियाधाना तहसील के अंतर्गत मजरा शिव नगर के 20 मजदूरों को महाराष्ट्र पंढरपुर जिला सोलापुर में बंधक बनाकर गन्ने की कटाई की मजदूरी का मामला सामने आया था, आदिवासियों ने थाना प्रभारी खनियाधाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, जैसे ही उक्त प्रकरण की जानकारी क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर के पी यादव जी को हुई तब उन्होंने तत्काल बंधक मजदूरों से बात की उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें शीघ्र रिहाई का आश्वासन दिया जिसके पश्चात सांसद डॉक्टर के पी यादव ने महाराष्ट्र डीजीपी से बात कर मामले से अवगत कराया जिस पर डीजीपी महाराष्ट्र ने तत्काल सोलापुर जिले के एसपी को उक्त मजदूरों को सकुशल घर वापसी कराने के निर्देश दिए जिससे वह आदिवासी मजदूर वापस अपने घर को आ सके पूरे वाकये को लेकर सभी मजदूर आदिवासियों ने सांसद डॉक्टर के पी यादव का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Check Also

वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन बंद

🔊 Listen to this वर्ष 2026 में 238 दिन खुले रहेंगे सरकारी कार्यालय, 127 दिन …